jamshedpur-आदर्श तरीके से प्रधान चुन मनीफ़िट गुरुद्वारा कमिटी ने पेश की मिसाल.

jamshedpur
SIKH MEDIA
सरदार राजेंद्र सिंह चुने गए प्रधान, बीबी जसवीर कौर चुनी गयीं स्त्री सत्संग सभा की प्रधान, सोहन सिंह बने मीत प्रधान
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
मनीफिट की संगत ने मिसाल पेश करते हुए बिना किसी ताम-झाम के बिल्कुल ही सादे और आदर्श तरीके से “बोले सो निहाल सतश्रीअकाल” के जयकारे के साथ सरदार राजेंद्र सिंह को अगले तीन वर्षों के प्रधान चुन लिया।
मंगलवार को मनीफिट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक बैठक आहूत की गई थी जिसमे सर्वसम्मति से सरदार राजेंद्र सिंह प्रधान चुन लिया गया जबकि सरदार सोहन सिंह को मीत प्रधान चुना गया। वहीं, बीबी जसवीर कौर को अगले तीन वर्षों के लिए स्त्री सत्संग सभा का प्रधान चुना गया। सरदार अमरीक सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व प्रधान थे।
आज हुई सदस्यों की बैठक में बिना किसी हो-हल्ला और विवाद के बिना सरदार राजेंद्र सिंह सरोपा पहनाकर सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। सरदार राजेंद्र सिंह ने संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहरेदार और सेवक के रूप सेवा निभायेंगे और अधिक से अधिक धार्मिक समागमों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजित करने का प्रयास करेंगे।
वहीं, मनीफिट गुरुद्वारा कमेटी के सक्रिय सदस्य सुरेन्द्र सिंह सन्नी ने कहा कि मनीफिट की संगत उम्मीद करती है कि नवनियुक्त प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह संगत की उम्मीदों की कसौटी पर खरे उतरेंगे मनिफ़िट गुरुद्वारा कमिटि की गरिमा को बुलंदियों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर सरदार राजेन्द्र सिंह के अलावा सुरेंद्र सिंह सन्नी, हरपाल सिंह, तरसेम सिंह, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, रणधीर सिंह, दविंदर सिंह, मंजीत कौर, पलविंदर कौर, हरभजन कौर और स्वर्ण कौर आदि उपस्थित रहे।
ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।