Loading ...

jamshedpur-अच्छी कुकिंग करने वाली सिख महिलाओं के लिए खुशखबरी।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

“कौर मास्टर शेफ” का आयोजन किया जा रहा है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- क्या आपको कुकिंग का शौक है। और आप अपने हुनर का लोहा मनवाना चाहती हैं। तो ये खबर आपके लिए है। जमशेदपुर में पहली बार आगामी 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर सीतारामडेरा शहीद बाबा दीपसिंह जी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा “कौर मास्टर शेफ” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आप भी अपने कुकिंग का हुनर दिखा कर पुरस्कार जीत सकतीं हैं।

नियम व शर्तें।

1- प्रतियोगिता में हर उम्र की सिख बच्चियाँ एवं महिलाएं हिस्सा ले सकतीं हैं।
2- प्रतियोगिता में fire free ( without fire) व्यंजन बनाने की अनुमति दी जाएगी।
3- ईनाम के लिए जजों द्वारा किया गया फैसला ही अंतिम एवं निर्णायक होगा।
4- विजयी प्रतिभागियों को ईनाम की राशि सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों द्वारा दिया जाएगा।

5- कुकिंग करने के लिए एक टीम में मात्र दो लोगों को अनुमति मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

7909043545,9835163519

टाइम एवं स्थान।

प्रतियोगिता साक्ची स्थित के. 79 होटल में दिनांक 13-04-2026 को ठीक शाम 5 बजे से आरम्भ होगा। इस बीच आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को रात्रि के भोजन (डिनर) का इंतजाम सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से किया गया है।
सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बैसाखी पर्व पर इस प्रकार का पहला और अनोखा प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर संगत काफी उत्साहित है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ साथ गेट टू गेदर के माध्यम से आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद ईनाम दिया जाएगा। जिसमें प्रथम ईनाम ₹ 15000/- द्वितीय ईनाम ₹ 10000/- एवं तृतीय ईनाम ₹ 5000/- रखा गया है। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन कर्ता सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता के दौरान कमेटी के सदस्यों के अलावा केवल प्रतिभागियों एवं जजों को इंट्री की अनुमति मिलेगी।

खास बात।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने एक विशेष बात बताते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का पुरा खर्च गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों द्वारा मिलजुल कर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के पैसे का उपयोग नहीं किया जाएगा। सारा खर्च एवं ईनाम की धनराशि का जिम्मा कमेटी के सदस्यों द्वारा निजी तौर पर किया जाएगा। ताकि इस खर्च का भार गुरुद्वारा पर नहीं हो।



jamshedpur-संगतसर नारगा गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला कार्यक्रम 15 को।



jamshedpur-अच्छी कुकिंग करने वाली सिख महिलाओं के लिए खुशखबरी।


jamshedpur


jamshedpur-नववर्ष के उपलक्ष्य पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा 2 नंबर हाल संगत समर्पित किया जाएगा।



jamshedpur-जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही केबुल तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *