Loading ...

jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह जी के शहीदी समागम की समीक्षा रिपोर्ट।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

शहीद बाबा दीपसिंह जी के शहीदी समागम की हो रही चंहुओर प्रशंसा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में विगत 9-10 फरवरी को करवाये गये बाबा दीपसिंह जी के शहीदी समागम की जमशेदपुर की संगत द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
उक्त दो दिवसीय राज्यस्तरीय समागम में कई गणमान्य मेहमानों ने हाजरी भरी जिसमें मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका श्रीमती पुर्णिमा दास झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू डीएसपी श्री भोला प्रसाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी एवं स्थानीय सभी गुरुद्वारा कमेटियां समेत सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने हाजरी भरी।और समागम में संगत के लिए व्यापक सुविधाओं और व्यवस्था की तारीफ की।

संगत के बीच एक सर्वे के अनुसार संगत ने समागम की सराहना करते हुए कहा कि सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित शहीदी समागम में कमेटी द्वारा बुलाये गए सिख पंथ के महान विद्वान बाबा बंता सिंह एवं भाई अनुप सिंह माता कौंला जी ट्रस्ट वाले तथा बीबी अमनदीप कौर ने अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बताते चलें कि उक्त दो दिवसीय राज्यस्तरीय शहीदी समागम में तकरीबन 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। जिसमें स्थानीय गुरुद्वारा कमेटियां एवं जमशेदपुर के बाहर से भी संगत पहुंची थी।

कार्यक्रम मे जहां नौजवान सभा द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रुप से व्यवस्थित किया गया। वहीं स्त्री सत्संग सभा द्वारा भी उत्कृष्ट भूमिका निभाई गयी थी।

इस बीच जमशेदपुर की आम संगत से कार्यक्रम के बारे मे मीडिया द्वारा उनके विचार जानने की कोशिश की गई जिसमें संगत ने समागम की तारीफ की और सिख मीडिया को बताया कि सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम किया गया। और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए लेकिन संगत को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। संगत के लिए लंगर एवं नाश्ता का समुचित व्यवस्था की गई थी। पंडाल को बहुत ही सुंदरता से सजाया गया था। जिसकी आलौकिक एवं विहंगम दृश्य देखकर दिल खुश हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सुखविंदर सिंह, अविनाश सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, कंवलजीत सिंह, सरबजीत सिंह आदि की सक्रिय भूमिका निभाई गयी थी।


jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह जी के शहीदी समागम की समीक्षा रिपोर्ट।


jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का मिसाल कायम किया गया।


JAMSHEDPUR-स्त्री सत्संग सभा टिनप्लेट द्वारा दिवान हाल के सौन्दर्यीकरण हेतु 5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।


jamshedpur-एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में शहीदी समागम मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *