jamshedpur-चेतना मार्च में समूह संगत समेत सीजीपीसी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया।

jamshedpur
sikh media jamshedpur
चेतना मार्च का दृश्य आलौकिक होगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा साहिब से आगामी 21 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे निकलने वाले चेतना मार्च को लेकर सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। इस बीच सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने मीडिया को बताया कि उक्त चेतना मार्च में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिसे सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने स्वीकार करते हुए चेतना मार्च में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

बताते चलें कि सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब से उक्त चेतना मार्च की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी। जिसकी संगत द्वारा काफी सराहना की गई थी। इस वर्ष की चेतना मार्च बड़े स्तर पर निकालने की योजना है। सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने संयुक्त बयान में सिख मीडिया संवाददाता को बताया कि इस वर्ष भी चेतना मार्च में गुरमुखी क्लास के बच्चों द्वारा हाथ में शहीदी सप्ताह से संबंधित स्लोगन लिखी गई तख्तियां लेकर चलेंगे। इसके अलावा मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन किया जाएगा। चेतना मार्च में स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा गुरबाणी किर्तन गायन किया जाएगा। सब मिलाकर चेतना मार्च का दृश्य आलौकिक होगा।
क्या है उद्देश्य?
चेतना मार्च निकालने के उद्देश्य के बारे में गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी साहिब ने बताया आगामी सप्ताह सिख समुदाय के लिए शहीदी सप्ताह के रूप मे मनाया जाता है।जिसमें दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने मानवता के लिए अपने पूरे परिवार को देश की संस्कृति एवं हिंदू धर्म की रक्षा हेतु न्यौछावर कर दिया था। और इस एक सप्ताह के दौरान गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादे एवं माता गुजरी जी शहीद हुए थे। यह चेतना मार्च उनके द्वारा किये गए बलिदान को आम जनमानस को जागरूक करने हेतु सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब से हर वर्ष निकाली जाती है।