Loading ...

jamshedpur-मानगो गुरुद्वारा साहिब में ‘सफर-ए-शहादत’ गुरमत समागम 22 से 28 दिसंबर को, स्मृति में रक्तदान और नेत्र जाँच शिविर.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ से विशेष आमंत्रण पर जमशेदपुर पहुँच रहे हैं.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

सिख पंथ के सर्वोच्च शहीद चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को समर्पित ‘सफर-ए-शहादत’ तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन आगामी 22 से 28 दिसंबर को मानगो गुरुद्वारा साहिब में किया जायेगा। जबकि 28 दिसंबर को गुरुद्वारा परिसर में साहिबज़ादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जाँच शिविर भी लगाया जायेगा।
गुरुवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि समागम में भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ से विशेष आमंत्रण पर जमशेदपुर पहुँच रहे हैं.

जो गुरबाणी कथा और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास, सेवा, त्याग और सिख जीवन मूल्यों से अवगत कराएंगे। शबद-कीर्तन, कथा-विचार और अरदास के माध्यम से समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा। जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि गुरमत समागम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु साहिबान अमर शहीदी और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का माध्यम है। वे समस्त संगत से अपील करते हैं कि परिवार सहित इस पावन समागम में शामिल होकर गुरबाणी का लाभ उठाएं और गुरु साहिब की रहमत प्राप्त करें।

वहीं, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आयोजन को सिख समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे गुरमत समागम समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करते हैं। भगवान सिंह ने कहा कि 28 दिसंबर को रक्तदान और नेत्र जांच शिविर में शामिल होकर रक्तदान केआर जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रह करना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। लंगर, सेवा और संगत की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गुरु कृपा प्राप्त करने की अपील की है।



jamshedpur-सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लेहल लैब के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित।



Gurmat Camp-सोनारी गुरुद्वारा में गुरमत समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में “गुरमत शिक्षा कैंप” 🎒📚🎓 का भव्य उद्घाटन।



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *