Veer Bal Diwas-श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत के स्मृति में 26 दिसंबर “वीर बाल दिवस” के रुप में मनाया जाएगा।know more about it.
Veer Bal Diwas
Daily Dose News

Veer Bal Diwas-श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत के स्मृति में 26 दिसंबर “वीर बाल दिवस” के रुप में मनाया जाएगा।
Gurdeep Saluja:
jamshedpur/19/12/2023/Tue
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2023 “वीर बाल दिवस” को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। ये घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने 9 जनवरी 2022 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर किया था। इस वर्ष 26 दिसंबर 2023 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
झारखंड प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रत्येक मंडल पर एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए। जहाँ साहिबजादों के चित्र लगाए जाएं। सामुहिक रुप से स्थानीय गुरुद्वारा मे जाकर शबद किर्तन सुना जाए। मंडल एवं जिले में प्रभातफेरीयों का आयोजन हो। प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता तथा सभी जिला केन्द्रों पर डिजिटल प्रदर्शनी लगायी जाए आदि। इस कार्यक्रम के निमित्त प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश संयोजक श्री गुरविंदर सिंह सेठी तथा प्रदेश सह संयोजक श्री कुलवंत सिंह बंटी एवं श्री नवजोत सिंह अलग शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों से निवेदन करते हुए कहा कि केन्द्र की ओर से जो पत्र आया है उन निर्देशों का पालन करते हुए अपने जिले एवं मंडलों मे इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए तथा संपन्न कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेजी जाए।
This News Brought To you By

विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 8229047688