May 17, 2024

u.p.-भारतीय सिख संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक जी से मिला।know more about it.

1 min read
Spread the love

u.p.

DAILY DOSE NEWS

आज दिनांक 5 अप्रैल 2024 को भारतीय सिख संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विर्क के नेतृत्व में तथा दिलप्रीत सिंह विर्क के सहयोग से, माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक जी से मिला।

जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में आजादी के बाद से आकर बसे हुए सिख परिवारों की कच्ची जमीनों के विषय में तथा कुछ भूमि धरी जमीनों के विवादित मसलों तथा कई जनपदों के प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की गई। उनका कहना था कि सिख समाज के जो भी मामले उत्तर प्रदेश के होंगे मैं हर जगह पर आपके सहयोग में सिख समाज तथा भारतीय सिख संगठन के साथ खड़ा हूं। किसी भी समय आप मेरे से मिलकर या फोन पर मेरा सहयोग ले सकते हैं। कुछ मसलों पर आज मौके पर ही श्री पाठक जी ने जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को फोन करके काम के विषय में चर्चा की कथा प्रमुखता से इनको निपटाने के निर्देश दिए।

ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

u.p.

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

पहुंचे हुए सभी सिख बंधुओ ने पाठक जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। उसके उपरांत सभी लोग लखनऊ के आई जी जोन श्री तरुण गाबा जी से मिले, तथा जनपद लखीमपुर के कुछ विषयों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत आई जी महोदय ने जनपद लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक जी को कुछ विषयों पर निर्देश दिए। आज बहराइच से संगठन के जिला अध्यक्ष सरदार प्रगट सिंह जी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह जी, बाराबंकी के जिला अध्यक्ष सरदार अनोख सिंह जी, हरदोई से अध्यक्ष सरदार बलकार सिंह जी तथा हरदोई जनपद के संगठन के संरक्षक सरदार नायब सिंह जी, राष्ट्रीय कार्य करने के सदस्य सरदार लखविंदर सिंह जी, सीतापुर से महमूदाबाद तहसील अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह जी गिल तथा तहसील बिसवां के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह जी सदस्य सरदार गुरप्रीत सिंह जी तथा महगल गंज से सरदार दर्शन सिंह जी, जनपद लखीमपुर के जिला अध्यक्ष सरदार पाल सिंह जी उपाध्यक्ष सरदार करनैल सिंह जी सभी अपने अनेक साथियों के साथ आज इस प्रतिनिधि मंडल में पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विर्क जी ने विभिन्न जनपदों से आए हुए सभी संगठन के पदाधिकारीयों तथा साथियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

u.p.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *