U.P.-आजम खान फिर जाऐंगे जेल। हेट स्पीच मामले में दोषी करार, दो साल की सजा।know more about the matter.
U.P.
बढ़ सकती हैं मुश्किलें।

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान को भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है। आजम खान को थोड़ी देर में सजा सुनाई जा सकती है। उनके खिलाफ यह केस 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था। रामपुर की एमपी, एम एल ए कोर्ट ने आजम खान को इस मामले में दोषी माना है। इस मामले में आजम को तीन साल की सजा हो सकती थी। मगर कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।
आजम खान पर 2019 में लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए रामपुर के थाना शहजाद नगर में मामला दर्ज करवाया गया था।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें।
आजम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आजम खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद हालात बदल सकते हैं। इस बीच उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाने के बाद दुबारा बहाल होने से उत्तर प्रदेश की सियासत गर्म रही। समाजवादी पार्टी योगी सरकार पर आजम खान को परेशान करने का आरोप लगा रही है। उधर अधिकारियों का कहना है कि आजम खान के खिलाफ जो कार्यवाही की जा रही है। वो उनके पिछले किये गए नियमों के उल्लंघनों और कानून का पालन नहीं करने को लेकर ही हो रहा है। कानून सबके लिए एक है और सबको इसका पालन करना ही होगा।