TWIST-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव कमेटी में सिकंदर सिंह की इंट्री, अब चुनाव कमेटी छह सदस्यों की होगी।

TWIST
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ साथ एक बड़ा ट्विस्ट उस वक्त आ गया जब चुनाव कमेटी में सिकंदर सिंह को शामिल किया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
अब चुनाव कमेटी 5 के स्थान पर 6 सदस्यों की होगी। सिकंदर सिंह को चुनाव कन्वीनर बनाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। बहरहाल अब कमेटी में कुल 6 सदस्य होंगे। जिसमें मुख्य रूप गुरचरन सिंह बिल्ला, मंजीत सिंह संधू, सुरिंदर सिंह छिंदे, करमजीत सिंह कम्मे, कुलदीप सिंह ज्ञानी, सिकंदर सिंह शामिल हैं।
इस बीच आज नाम वापसी की प्रक्रिया में चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस कर दिया। जिसमें मुख्य रूप से सरताज सिंह बाजवा ने सुरजीत सिंह खुशीपुर द्वारा गुरु घर में चल रही सेवाओं और कामकाज से प्रभावित होकर खुशीपुर के हक में अपना नाम वापस ले लिया। दूसरी ओर परमजीत सिंह, कुंदन सिंह, कुलवंत सिंह ने विपक्ष के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नोवाल के समर्थन में अपना नाम वापसी किया।