Sonari-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 16 जनवरी को मनाया जाएगा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व।know more about

Sonari

Daily Dose News

जमशेदपुर स्थित सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357 वां प्रकाश पर्व 16 जनवरी मंगलवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।
इस संबंध में सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारा सिंह जी ने संवाददाता को बताया कि 15 जनवरी को पिछले आठ दिनों से चल रहे प्रभात फेरी का समापन होगा।

16 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर रखे गये श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत स्त्री सत्संग सभा की ओर से गुरबाणी किर्तन गायन किया जाएगा। इस विशेष दिन के उपलक्ष्य पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई राम प्रीत सिंह जी संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन के बारे में अवगत करायेंगे।

ਏ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,-ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ, ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

Sonari

प्रकाश पर्व की पावन बेला पर विशेष रूप से आए किर्तनी जत्थे द्वारा गुरबाणी किर्तन दरबार सजाया जाएगा। और पालकी साहिब को भी फुलों से सजाया जाएगा।
प्रधान सरदार तारा सिंह जी ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल के संवाददाता को बताया कि सोनारी गुरुद्वारा साहिब में बच्चों को गुरमुखी सिखाने की क्लास पिछले कुछ वर्षों से लगातार चल रही है। जहां बच्चे गुरमुखी सिखने के साथ साथ गुरमत की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। उन बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया जाएगा।

सरदार तारा सिंह ने जमशेदपुर के समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि 17 जनवरी को प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी लोग अपने अपने घरों में दीपमाला अवश्य करें।

कार्यक्रम के उपरांत संगत में गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

Sonari
ये समाचार आप सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, दुपट्टा सागर,बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्युनिकेशंस के सहयोग से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *