shocking-बॉयफ्रेंड के पापा संग भागी लड़की।know more about girl and her love story
shocking
सचमुच प्यार अंधा होता है।बॉयफ्रेंड के पापा संग भागी लड़की।
प्यार अंधा होता है। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर से आइ खबर आपको हैरान कर देगी। जहाँ लड़की ने बेटे से प्यार किया और उसके बाप के साथ हुई फरार।
औरैया जनपद के एक गाँव में रहने वाला कमलेश कुमार पेशे से एक राजमिस्त्री है। पिछले साल अपने बेटे के साथ कानपुर से सटे चकेरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में काम करते थे। इस बीच वहीं रहने वाली एक युवती से उसके बेटे की दोस्ती हो गयी। और धीरे धीरे दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गए। इस बात का पता जैसे ही लड़के के पिता कमलेश को हुई तो उसने लड़के को डांट फटकार लगाई और घर में बंद कर दिया। मार्च महिने में कमलेश बेटे की प्रेमिका को भगा कर ले गया।
युवती के लापता होने पर लड़की के घर वालो ने अज्ञात के खिलाफ चकेरी थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।
हाईलाइट्स
लगभग एक साल से लापता हुई लड़की को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया।
लड़की अपने प्रेमी के पिता के साथ उसकी पत्नी बनकर दिल्ली में रह रही थी।

कहानी अभी बाकी है।
उधर पिता के गायब हो जाने के बाद बेटा वापस औरैया लौट गया। और एसीपी अमरनाथ यादव से संपर्क किया। एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से युवती के दिल्ली में होने की जानकारी हुई तो टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया। और वहाँ युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। और कमलेश को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। एसीपी अमरनाथ यादव ने कहा कि दोनों से पुछताछ करने पर पता चला कि वो दोनों प्रेम संबन्धों के चलते भागे थे। युवती को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और युवती के बयान पर कोर्ट जो आदेश करेगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।