sawan special-सावन माह के सोमवार व्रती ये 5 हेल्दी फल खाएं। भूख भी कम लगेगी और बने रहेंगे एनर्जेटिक।Nutritious fruit in the sawan
sawan special
सावन माह के सोमवार व्रती ये 5 हेल्दी फल खाएं। भूख भी कम लगेगी और बने रहेंगे एनर्जेटिक।

सावन का महिना शुरू हो चुका है। हिन्दू धर्म में ये माह अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह पवित्र महिना भगवान शिव को समर्पित है। इस महिने में लोग पुजा पाठ और भक्ति-भजन में डूबे रहते हैं। सावन के महिने में भक्त कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम करते हैं।
सनातन धर्म के अनुसार ये पुरा महिना पवित्र माना जाता है। और इस माह का सनातन धर्म में काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सावन महिने में सोमवार का व्रत रखने से भगवान् शिव प्रसन्न होते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, जो भी भक्त सोमवार को व्रत रखते हैं। उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।
सावन के सोमवार व्रत में आपको ऐसे हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को लाभ हो। आइये आज हम आपको बताते हैं सावन में किन हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए।
1- केला- केला एक ऐसा फल है, जो शरीर में तत्काल एनर्जी का संचार कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है। केला में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं।
2- पपीता- पपीता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। व्रत के दौरान आप पपीता का सेवन कर सकते हैं।
3- सेब- व्रत के दौरान आप सेब का सेवन अवश्य करें। सेब में फाइबर के आलावा क ई न्यूट्रिशन मौजूद रहते हैं इसे खाने से आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।
4- संतरा- यदि आपने व्रत रखा है तो आप संतरे का सेवन भी कर सकते हैं। संतरे में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। व्रत में इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
5- जामुन- जामुन में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इसके सेवन से शरीर में क ई फायदे हैं।
Daily Dose 24×7.com.in
news18