February 18, 2025

Sakchi Gurudwara News-साहिबजादों की शहीदी को समर्पित होगी पोह माह की संग्रांद, know more about it.

1 min read
Spread the love

Sakchi Gurudwara News

Daily Dose News

साहिबजादों की शहीदी को समर्पित होगी पोह माह की संग्रांद, शनिवार को साकची में सजेगा कीर्तन दरबार

गुरु गोबिंद सिंह के लाडले दोनों छोटे साहिबजादों की शहीदी को समर्पित करते हुए साकची गुरुद्वारा परिसर में पोह माह की संग्रांद पर कीर्तन दरबार का आयोजन शनिवार को किया जायेगा।


साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने संग्रांद की पूर्वसंध्या पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सिख स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था और सिख नौजवान सभा के सहयोग से पोह माह की संग्रांद पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा।

Read This Also-

निशान सिंह ने कहा सुबह साढ़े दस बजे से लेकर ग्यारह बजे तक सुखमणि कीर्तन जत्था तथा ग्यारह बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक सिख स्त्री सत्संग सभा जबकि साढ़े ग्यारह से सवा बारह बजे तक साकची गुरुद्वारा के कीर्तनी जत्था भाई साहब संदीप सिंह कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। सवा बारह बजे से दोपहर एक बजे तक ज्ञानी अमृतपाल सिंह गुरमत विचार संगत के साथ साझा करेंगे।अंत में अरदास उपरांत संगत को पंगत में बैठाकर गुरु का अटूट लंगर छकाया जायेगा।

This News Brought To You By:

Sakchi Gurudwara News

विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 8229047688

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *