Sad News-“जेहा चिरी लिखिया, तेहे हुकम कमाए! घलै आवै नानका सदै उठी जाए! गोलमुरी के हिंदू बस्ती निवासी माता बलविंदर कौर का निधन.

Sad News
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

“जेहा चिरी लिखिया, तेहे हुकम कमाए! घलै आवै नानका सदै उठी जाए! गोलमुरी के हिंदू बस्ती निवासी 76 वर्षीय माता बलविंदर कौर का उनके निवास स्थान पर आकस्मिक निधन
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,सिख विजडम के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
जमशेदपुर- “जेहा चिरी लिखिया, तेहे हुकम कमाए! घलै आवै नानका सदै उठी जाए! गोलमुरी के हिंदू बस्ती निवासी 76 वर्षीय माता बलविंदर कौर का उनके निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके पुत्र सरदार चरनजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि उनकी माता जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
बताते चलें कि माता बलविंदर कौर शहर के जाने माने रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू की रिश्ते में बुआ लगती थीं।
उनके निधन पर जमशेदपुर शहर की सिख संगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
उनकी शव यात्रा कल सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान गोलमुरी से ह्यूम पाइप स्थित स्वर्णरेखा घाट के लिए रवाना होगी।
माता बलविंदर कौर अपने पीछे पति सरदार स्वरूप सिंह गांधी एवं पुत्र सरदार चरनजीत सिंह एवं एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।
शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और उनके दुख में शामिल होने के लिए सगे संबन्धी एवं रिश्तेदार उनके निवास स्थान पर पहुँच रहे हैं।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕਾ ਖਾਲਸਾ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕੀ ਫਤਿਹ
🙏🙏🌹🌹
ਬਹੁਤ ਹੀ ਦੁਖਿਤ ਹਿਰਦੈ ਨਾਲ ਆਪ ਸਭ ਨੂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕੀ ਗੋਲਮੁਰੀ ਨਿਵਾਸੀ ਸਰਦਾਰ ਸਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਧਰਮਪਤਨੀ ਸਵਰਵਾਸੀ ਸਰਦਾਰਨੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, 76 ਆਜ ਆਪਣੀ ਸੰਸਾਰਿਕ ਯਾਤਰਾ ਪੂਰੀ ਕਰਕੇ ਗੁਰੂ ਚਰਨਾਂ ਵਿਚ ਜਾ ਵਿਰਾਜੇ ਹਨ ਕਲ 19/06/2025 ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਯਾਤਰਾ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਗੋਲਮੂਰੀ ਹਿੰਦੂ ਬਸਤੀ ਨਿਵਾਸ ਤੋਂ ਸਵਰਨਰੇਖਾ ਬਰਨਿੰਗ ਘਾਟ ਵਿਚ ਸਸਕਾਰ ਹੋਵੇਗਾ l
🙏🙏🌹🌹
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕਾ ਖਾਲਸਾ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕੀ ਫਤਿਹ
PLEASE READ THIS ALSO
PREVIOUS NEWS
जमशेदपुर:"पंजाब पियाले पंज पीर! छठ्म पीर बैठा गुर भारी! टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में रविवार को स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा सिखों के छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया।
इस संबंध में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सतनाम कौर ने संवाददाता को बताया कि सिखों के छठवें गुरु श्री हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व उनकी सहयोगी महिलाओं के सौजन्य से बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
जिसमें सर्व प्रथम स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। उसके उपरांत महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से गुरु के सम्मान मे गुरबाणी किर्तन गायन किया गया। जिसे सुनकर संगत मंत्रमुग्ध हो गयी।
इस मौके पर जमशेदपुर शहर के जाने माने किर्तनिए भाई प्रभजोत सिंह मनी ने मनोहर गुरबाणी किर्तन गायन करके संगत को निहाल किया।
आनंद साहिब का पाठ एवं अरदास के उपरांत संगत के बीच मीस्सी रोटी अचार एवं लस्सी का अटूट लंगर वरदाय गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी परमजीत कौर, प्रधान बीबी सतनाम कौर, मीत प्रधान बीबी चरनजीत कौर, सेक्रेटरी बीबी संदीप कौर, कैशियर बीबी सुनीता कौर, सतबीर कौर, रविंदर कौर, नीलम कौर, देवी कौर, निर्मल कौर आदि का भरपूर सहयोग था।
जमशेदपुर: शहर के शहीद बाबा दीपसिंह जी के पावन स्थान सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में आज शाम रहिरास साहिब के पावन पाठ के उपरांत गुरमत समागम का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें पंजाब के ज्ञानी अमृत पाल सिंह विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
इसकी जानकारी गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने दी।
इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने संगत से अपील करते हुए कहा कि गुरमत समागम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना जीवन सफल करें।