Rape news-26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार।26 year old woman raped know more about where did the incident happen

Rape news

26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार।

पलामू (झारखंड) :- 20 म ई झारखंड राज्य के पलामू जिले में एक 26 वर्षीय युवती को अगवा कर कथित रूप से बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी शनिवार को दी।
पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना मंगलवार की है लेकिन इसकी शिकायत परिवार वालों द्वारा शनिवार को प्राप्त हुई।

पुलिस में देरी से शिकायत करने की क्या है वजह।
घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जब आरोपी महिला के पति को अपने साथ किसी कार्यक्रम में ले गया और उसे वहाँ छोड़कर किसी बहाने से अकेले ही महिला के घर पहुँच कर युवती का मुंह बंद कर अगवा कर लिया और उसे सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी गाँव के मुखिया का रिश्तेदार है इसलिए स्थानीय पंचायत कथित रूप से महिला और उसके पति को थाने जाने से रोक रहा था।

must visit

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन जब महिला का पति कार्यक्रम से लौटा तो घर पर पत्नी को न पाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जब वो अपनी पत्नी को ढूंढते हुए पहुंचा तो उसने कथित रूप से उससे बलात्कार करते हुए देखा।
पुलिस ने बताया कि पंचायत ने इस घटना के संबंध में क ई बार बैठक की और मामले को दबाने की कोशिश की यहाँ तक की पैसे का लालच भी दिया गया। पुलिस ने कहा जब महिला नहीं मानी तो उसे मायके जाने के लिए कहा गया। और पंचायत ने किसी भी कीमत पर थाने में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया।
पुलिस ने बताया, महिला किसी प्रकार अपने पति के साथ थाना पहुंची और उसने शिकायत दर्ज कराई।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *