Rape cases-दुष्कर्म की खबरें।know more about rape cases in india
Rape cases
Rape cases-दुष्कर्म की खबरें।
1- बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में दलित किशोरी से गैंगरेप की घटना।
मामला रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पिड़िता अपने सहेलियों के साथ बारात देखने गयी थी। और रात में शौच के लिए सड़क किनारे खेत में गयी और इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस को सुचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी।
घटना मंगलवार की बताई गई है।( एबीपी)
2-छात्रा से प्रिंसिपल ने किया दुष्कर्म।
घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है जहाँ दलित छात्रा को प्रिंसिपल बोर्ड परीक्षा के फार्म में त्रुटियों का हवाला देकर बहाने से अपने साथ ले गया। वहाँ उसने बंदूक के बल पर रेप किया। थाना नवाब गंज में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रिंसिपल फरार है पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल परशुराम ने उसके बोर्ड परीक्षा फार्म में कमी बता कर उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ नवाबगंज ले गया। और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। (हिन्दुस्तान)
3- शादी के 10 दिनों के बाद ही बच्चे को दिया जन्म।
खबर कानपुर देहात क्षेत्र की है। जहाँ एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के मात्र 10 दिनों के बाद ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल में कोहराम मच गया। पति ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया है। इस बीच पिड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर गाँव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जैसे ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया दुष्कर्मी फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
घटना रुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहाँ गाँव की एक युवती की शादी 15 म ई 2023 को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में हुई थी। चौथी की विदाई में लड़की अपने मायके आयी हुई थी। उसी दौरान 25 म ई को पेट दर्द की शिकायत करने पर लड़की को अस्पताल ले जाया गया। वहाँ 26 म ई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर में मासूम बच्ची की मौत हो गई। युवती ने पुलिस को बताया कि गाँव के ही अरुण पाल और उसके साथी विनय पाल उर्फ रिंकू ने उसके साथ क ई बार बलात्कार किया और जुबान खोलने पर जान मारने की धमकी देते थे
दोनों आरोपी फरार बताये जाते हैं। (हिन्दुस्तान)
