Rangreta Mahasabha Jharkhand रंगरेटा महासभा झारखंड द्वारा 17,18 दिसंबर को एग्रिको मैदान में बाबा जीवन सिंह जी और चमकौर युद्ध में शहीद सिखों का शहीदी समागम!

रंगरेटा महासभा झारखंड द्वारा बाबा जीवन सिंह जी का 318वां एवं चमकौर युद्ध जहाँ मात्र 40 सिखों ने दस लाख मुगलिया सेना व पहाड़ी राजाओं से युद्ध करते हुए शहीद हुए, उनकी याद में जमशेदपुर स्थित एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में दो दिवसीय शहीदी समागम मनाया जाएगा,
प्रोग्राम
****
दिनांक 15-12-2022
आरम्भ श्री अखंड पाठ सुबह 9 बजे (गुरुद्वारा दुख निवारण एग्रिको)
दिनांक 17-12-2022
पाठ समाप्ति सुबह 9 बजे
शोभायात्रा सुबह 9:30 बजे
शोभायात्रा में सिख जत्थे, स्त्री सत्संग गुरबाणी किर्तन करते हुए चलेंगे एवं गतका ग्रुप भी शामिल रहेगा !
समागम में पहुँच रहे जत्थे:-
ज्ञानी बुटा सिंह त्रिसिक्का, पंजाब से, कविसर जत्था निरवैल सिंह, जोड़सिंह वाला, कविसर जत्था भाई जसबीर सिंह मत्तेवाल, भाई अरहिंद सिंह निरगुण एवं साथी, टाटानगर के ग्रंथि स. सुरेन्द्र सिंह!
17,18 दो दिवसीय समागम में दोनों दिन दिवान सजाया जायेगा और गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा!
इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए 10 नंबर स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल के क्लब हाउस में आयोजकों ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई करवाने के लिए टीम का गठन किया जायेगा जो उनकी मदद करेंगे!
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों की ओर से स. दीपसिंह सहोता,बलबीर सिंह बिट्टू, तरसेम सिंह, मान सिंह खेड़े, बलजिन्दर सिंह लाडी, करम जीत सिंह काले, सुखदेव सिंह, मताब सिंह, गुरप्रीत सिंह, हैप्पी सिंह, सुरजीत सिंह, राजबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमृत सिंह, मुख्तार सिंह आदि शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *