ranchi-रांची में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग।fire broke out in a plastic factory know more about

ranchi-रांची में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग।

राजधानी के ओरमांझी क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटें पुरे फैक्ट्री में फैल गयीं। और आसपास के पुरे ईलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना मंगलवार लगभग 1 बजे की है। रांची के ओरमांझी क्षेत्र के हुटुब इरबा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी है। इस अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। आग लगने के कारण पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सुचना दी।
बताया जा रहा है कि हुट्टू क्षेत्र में प्लास्टिक कुर्सी बनाने की एक फैक्ट्री में अगलगी की घटना से पुरे क्षेत्र में धूंआ फैल गया आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोगों में दहशत फैल गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझें फैक्ट्री धूं धूं कर जलने लगी। और लोग इधर उधर भागने लगे। अग्निशमन विभाग को तुरंत सुचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश किए।
बताते चलें कि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी इसके कारण पुरे क्षेत्र में काला धुआं से आसमान काला दिखने लगा।
आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कोई हताहत का समाचार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *