Loading ...

PURI-टाटा के युवक की हरकत ने शहर के सिख समाज को किया शर्मसार।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

PURI

SIKH MEDIA

टाटानगर के बिरसा नगर क्षेत्र का रहने वाला है युवक।

जमशेदपुर- पिछले दिनों उड़ीसा के पुरी स्थित आरती साहिब गुरुद्वारा में श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी के शहादत को समर्पित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गुरमत समागम भव्य तरीके से मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं उक्त गुरमत समागम में एक ऐसी घटना घटी जिसनें टाटानगर समेत पूरे विश्व के नानक नाम लेवा संगत के दिलों को झकझोर कर रख दिया।

इस संबंध में आरती साहिब गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा जगदीप सिंह जी ने मीडिया को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि टाटानगर के जत्थे में आये एक सिख युवक जिसका नाम चमन दीप सिंहS/O जसबीर सिंह बताया जा रहा है।

समागम में हिस्सा लेने के उद्देश्य से पुरी स्थित आरती साहिब गुरुद्वारा आया था। और गुरुद्वारा साहिब के बगल के होटल में रुम लेकर रह रहा था। चेक आउट होने के वक्त होटल के रुम का किराया नहीं दे रहा था जिससे होटल वालों से विवाद हो गया था। विवाद होता देख बाबा जगदीप सिंह जी ने अपनी गारंटी देकर उसे गुरुद्वारा साहिब के हाल में रहने की जगह दी। और खाने पीने का इंतजाम करवाया।

लेकिन उस युवक के दिल में कुछ और चल रहा था। बताया जा रहा है कि उस युवक ने वहाँ एक महिला श्रद्धालु जो कि टाटानगर 10 नंबर बस्ती पद्मा रोड की निवासी बताई जा रही है।उनका मोबाइल फोन एवं किर्तन करने वाले रागी जत्थे के वस्त्रों पर हाथ साफ कर दिया।

बाबा जगदीप सिंह जी ने मीडिया को बताया कि उक्त युवक ने गुरुद्वारा साहिब से गुटका साहिब की चोरी करके बेअदबी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इसकी सुचना जैसे ही संगत को मिली संगत में गुस्सा और रोष व्याप्त हो गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में गुस्साई सिख संगत ने उक्त युवक की पिटाई करनी चाही किन्तु बाबा जगदीप सिंह जी ने वक्त की नजाकत को देखते हुए गुस्साई भीड़ को समझा बुझा कर वापस भेजा और दोषी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बताया जाता है कि युवक के बैग की तलाशी के दौरान चोरी हुआ मोबाइल फोन एवं किर्तनी जत्थे के वस्त्रों को बरामद कर लिया गया है।

इस घटना की जानकारी बाबा जगदीप सिंह जी ने एक वीडियो के माध्यम से जमशेदपुर के सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव सरदार इन्द्रजीत सिंह को दे दिया है।

नोट- इस खबर को न चाहते हुए भी सिख मीडिया द्वारा इस लिए चलाया जा रहा है। ताकि सिख संगत को पता चले और आगे से कोई इस प्रकार की बेअदबी की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।



TWIST-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव कमेटी में सिकंदर सिंह की इंट्री, अब चुनाव कमेटी छह सदस्यों की होगी।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी.



PURI-टाटा के युवक की हरकत ने शहर के सिख समाज को किया शर्मसार।



CGPC NEWS-झारखंड आंदोलनकारी जसवंत सिंह जस्सी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *