Pryagraj-कौन हैं तीनों हमलावर पढ़ें। अतीक की हत्या करने वालों के परिवार वाले क्या बोले।know more about shooters
pryagraj
pryagraj-कौन हैं हमलावर, उनके परिवार के लोगों ने क्या बताया उनके बारे में।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या करने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी सनी सिंह जोकि हमीरपुर का रहने वाला था। उसके भाई पिंटू सिंह ने बताया कि भाई सनी कुछ काम नहीं करता था। बस दिनभर घुमता- फिरता रहता था….. फालतू के काम करता था। सनी के भाई पिंटू ने बताया कि सनी काफी समय से घर पर नहीं रहता है उसके खिलाफ कुछ केस दर्ज हैं।

पिंटू ने आगे बताया कि हम तीन भाई थे। एक भाई की मौत हो चुकी है।
सनी के साथ एक अन्य शूटर अरुण मौर्य जो कि यूपी के कासगंज के सौंरों का रहने वाला है। यूपी पुलिस अरुण के घर पंहुच चुकी है। और उसकी चाची से पुछ पड़ताल कर रही है। उसकी चाची ने कहा कि अरुण पिछले छह साल से घर पर नहीं आया है। वो घर से बाहर है।
तिसरे आरोपी की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले लवकेश तिवारी की कहानी कुछ अलग है। परिवार का कहना है कि लवकेश तिवारी अध्यात्मिक प्रवृत्ति का है। वह भगवान में विश्वास रखने वाला व्यक्ति है। बिना संकटमोचन के दर्शन किए चाय भी नहीं पीता था। एक सप्ताह पहले घर आया था। उसके बाद से फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
लवकेश तिवारी के पिता ने कहा कि मेरा उससे कुछ लेना देना नहीं है वो पहले भी लड़की को थप्पड़ मारने में जेल जा चुका है।