parkash parv-साकची में प्रभात फेरी निकाल किया गुरुओं का गुणगान,know more about

1 min read
Spread the love

parkash parv

Daily Dose News

सिखों के दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 357वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी का आयोजन साकची गुरुद्वारा परिक्षेत्र में किया गया जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने गुरुओं की स्तुति की।


शनिवार को दूसरे दिन प्रभात फेरी ने प्रातः साढ़े तीन बजे गुरु नानक नगर, साकची का भ्रमण किया। सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल संगत गुर गोबिन्द सिंह जी महाराज की ग़ुरुबानी का शब्द गायन करते हुए साकची गुरु नानक नगर एवं काशीडीह क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रभात फेरी को अपने निवास पर आमन्त्रित करने वाले श्रद्धालुओं ने संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की थी।

ਏ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,-ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ, ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ, ਅਤੇ ਟਰਬਨੇਟਰ ਦ ਪੇਡਲਰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

parkash parv

प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को घर पर दर्शन हेतु आमंत्रित करने के लिए 8210248895 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं।

parkash parv

प्रभात फेरी में मुख्य रूप से परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छीत्ते, अमरपाल सिंह, सिख नौजवान सभा के मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह, सतपाल सिंह के अलावा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी अमरजीत कौर आदि शामिल थे। प्रभात फेरी के गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद साकची गुरुद्वारा में एक बार फिर अरदास की गई। परमजीत सिंह काले ने बताया कि प्रभात फेरी 16 जनवरी तक साकची परिक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करेगी।

ये समाचार आप सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, दुपट्टा सागर,बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्युनिकेशंस और टर्बनेटर द पेडलर्स के सहयोग से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *