mastaney-आज हो रही है सिखों के शौर्य और इतिहास पर आधारित मूवी मस्ताने।know more about the movie
mastaney
DailyDose24×7

पंजाबी भाषा मे बनी ये पहली फिल्म है जो हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ हो रही है।
फिल्म मस्ताने की कहानी उस समय की है, जब ईरान के तत्कालीन शासक ने भारत को लूटा था और भारत की औरतों और पुरुषों को गुलाम के रुप मे बेचने के लिए पकड़ लिया। उत्तर पंजाब से होते हुए ईरान लौटते समय उसका पहली बार सिखों से सामना हुआ।
और सिखों ने नादिरशाह के गिरफ्त से भारतीय औरतों और पुरुषों को छुडा़या। और नादिरशाह के फौज का काफी नुकसान किया।
जब नादिरशाह ने पूछा कि यह सिख कौन है। नादिरशाह के इस सवाल का जवाब जरिया खान ने क्या दिया ये तो आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा। हम नहीं बता सकते , इस सवाल का जो जवाब नादिरशाह को मिला उसकी रूह काँप गयी।
25 अगस्त को फिल्म रिलीज़ होने जा रही है। आप सब परिवार समेत जाइए और सिखों के सच्चे इतिहास के गवाह बनिए।
शरण आर्ट के निर्देशन मे बनी इस फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म मे पंजाबी फिल्म इण्डस्ट्री के दिग्गज कलाकार गुरप्रीत गुग्गी, तरसेम जस्सर,सिमी चहल, करम जीत, अनमोल, हनी माट्टू,आरिफ अवतार गिल, और राहुल देव मुख्य रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के लेखक शरण आर्ट और हरनबवीर सिंह निर्माता मनप्रीत जोहर और आसू मुनिश हैं।
साल 1739 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म मस्ताने सिख योद्धाओं की बहादुरी और उनके दृढ़ संकल्प और साहस की कहानी है।
चंद सिखों ने नादिरशाह के फौज के छक्के छुड़ा दिए थे। नादिरशाह को लगता था इसमें लाहौर के शासक जकारिया खान का हाथ है। और उसने लाहौर के शासक से जब इसके बारे मे पुछा कि सिख कौन है। इस सवाल का जवाब है फिल्म मस्ताने।
आज इस फिल्म को देखने के लिए जमशेदपुर की काफी सिख संगत सुरजीत सिंह के अगुवाई में थियेटर पहुँच रही है। आप भी जाइए। और मस्ताने फिल्म का आनंद लिजीए।और सिख इतिहास के बारे मे जानकारी प्राप्ति करीए।
