love jihad incident-राजधानी रांची में लव जिहाद का मामला आया सामने। तनवीर अख्तर ने यश बनकर युवती को जाल में फंसाया। इस्लाम अपनाने का बना रहा दबाव।know more about incident
love jihad incident
बिहार की रहने वाली एक युवती राजधानी रांची में आयी थी माडलिंग सिखने और लव जिहाद का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि माडलिंग सिखाने की कोचिंग चलाने वाला तनवीर अख्तर खान ने नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की फिर दुष्कर्म किया। और अब लड़की को धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहा है।
हाईलाइट
*मुम्बई में हुआ है केस, मुम्बई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया और मामला रांची भेजा।
*माडल युवती ने तनवीर अख्तर पर रेप करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का लगाया आरोप।
*युवती मूल रूप से बिहार की रहने वाली है, माडलिंग सिखने रांची आई थी।
*मुम्बई में रहने वाली एक माडल ने रांची में रहने वाले तनवीर अख्तर पर लवजिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने मुम्बई में दुष्कर्म का केस करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग सिखने रांची आई थी। माडलिंग सिखाने वाले ने अपनी पहचान छुपाते हुए। अपना नाम तनवीर अख्तर के बजाए यश (हिन्दू) बताया और युवती से दोस्ती कर ली। और अब उसे धर्म परिवर्तन करने और जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है।
पीड़िता ने कहा कि आरोपी 2021 से ही उसका शोषण कर रहा था। और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
माडल युवती ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि तनवीर के हरकतों से तंग आकर उसने रांची छोड़ दिया और मुम्बई आ गयी। लेकिन वह पीछा करते हुए मुम्बई आ गया।
स्टूडियो में किया रेप।
एफआईआर में माडल युवती ने दर्ज करवाया है कि मुझे 2020 में बीकॉम की पढ़ाई के दौरान माडलिंग और एक्टिंग में कैरियर बनाने का ख्याल आया गूगल पर सर्च किया तो रांची में यश माडल संस्थान का पता चला।
सम्पर्क करने पर 10 हजार रुपये में 15 दिन का वर्कशॉप कराने का वादा किया गया था। कोचिंग की ओर से हास्टल सुविधा भी था। वर्कशॉप के दौरान हास्टल में होली उत्सव के दौरान तनवीर अख्तर ने कोल्डड्रिंक दिया जिसे पीने के बाद मैं अर्ध्य बेहोश हो गयी और तनवीर अख्तर ने मुझे कमरे में पहुंचाया था। होली के बाद मैं बिहार स्थित अपने घर चली आई। 15 अप्रैल को तनवीर अख्तर ने फोन कर बुलाया। और कोचिंग के स्टूडियो में मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया।

दैनिक जागरण