khalsa ad- समाजिक संस्था खालसा एड के कार्यालयों पर एनआइए का छापा। दुर्भाग्यपूर्ण-know more about the unfortunate raid of khalsa ad office
khalsa ad
दो दिन पहले NIA ने पंजाब के कई शहरों मे ‘खालसा एड’ जैसी संस्था के कार्यालयों में छापेमारी की NIA द्वारा मुख्य रूप से मोगा, कपुरथला, बरनाला, होशियारपुर, मुक्तसर, संगरूर, अमृतसर, पटियाला, मोहाली, गुरदासपुर, नवांशहर, लुधियाना, जालंधर, तरनतारन और हरियाणा के सिरसा में छापे मारे थे।

पुरे पंजाब और हरियाणा मिला कर कुल 31 जगहों पर एन आई ए द्वारा रेड की गई है। जिसकी लेकर चारो ओर निंदा हो रही है।
गौरतलब है कि खालसा एड के दफ्तर पर NIA के छापेमारी को लेकर पंजाब के लोगों ने विरोध किया था। पंजाब के लोगों ने NIA और केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए छापेमारी की कार्यवाही की सख्त निंदा करते हुए विरोध किया था।

पुरे पंजाब और हरियाणा मिला कर कुल 31 जगहों पर एन आई ए द्वारा रेड की गई है। जिसकी चारो ओर निंदा हो रही है।
इस बीच पटियाला स्थित समाजसेवी संस्था खालसा एड के दफ्तर पर NIA द्वारा छापे मारे गए इसे लेकर पंजाब भाजपा तथा केंद्र की भाजपा सरकार के बीच ठन गई है।
पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने दिल्ली मे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की और इस पर खड़ा एतराज जताया। सुनील जाखड़ ने कहा कि खालसा एड एक समाजिक संस्था है। जो पुरी दुनिया मे कहीं भी कोई विपदा आ जाए वहां सेवा के लिए इनकी टीम जरुरत मंद लोगों की मदद करती है। ये कोई आतंकवादी संस्था नहीं है। जो NIA ने उनके दफ्तर और घरों के अंदर जाकर तलाशी ली ।
इस दौरान एन आइ ए ने पटियाला के खालसा एड के मुख्य दफ्तर और पंजाब जोन के प्रधान अमरप्रीत सिंह के घर पर भी छापा मारा था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (N[A) के अधिकारियों ने खालसा एड एनजीओ के पटियाला के रहने वाले पंजाब प्रभारी अमरप्रीत सिंह के घर की तलाशी ली और एनजीओ से संबंधित दस्तावेज, फाइलें और अमरप्रीत सिंह का मोबाइल फोन ले लिया।
NIA ने अमरप्रीत सिंह से फंड के बारे में पुछताछ की।
खालसा एड के पंजाब प्रभारी अमरप्रीत सिंह ने कहा कि NIA के अधिकारियों ने मुझसे हमारे फंड और दानदाताओं के बारे में पुछा। मुझे और दस्तावेजों के साथ दफ्तर मे आने के लिए कहा गया। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। और मैं उन्हें सभी कागजात उपलब्ध कराऊंगा।
सुत्रों के हवाले से पता चला है कि NIA की टीम सुबह करीब पांच बजे खालसा एड के प्रबंध निदेशक अमरप्रीत सिंह के आवास पहुचीं और उनके आवास पर तलाशी ली गई।
AMAR UJALA