jharkhand news- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समझाया UPA का मतलब कहा, UPA यानी “उल्टा पुल्टा एलायंस”know more about the statement of the former CM jharkhand

jharkhand news
jharkhand news

जैसे जैसे 2024 के लोकसभा के चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर तंज कसने और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से अन्य राजनीतिक दलों के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए लिखा। “देश को याद है कि 2014 के पहले यूपीए यानी उल्टा- पुल्टा – एलायंस बनाकर जल-थल-नभ हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और गोलमाल किया गया। 2014 के बाद मोदी जी भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं। भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों का यह गिरोह नाम बदलकर अपने दुष्कर्म छुपा नहीं पाएंगे।
उन्होंने आगे लिखा, लोकतंत्र का सूत्र है, जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा सरकार, जबकि इनका मूलमंत्र है, भ्रष्टाचारियों का, भ्रष्टाचार के लिए, भ्रष्टाचारियों के द्वारा सरकार।
देश की जनता भारत के साथ है। तेजी के साथ समाप्त हो रही गरीबों वाला भारत, आतंकवाद को समाप्त करने वाला भारत और अंतरिक्ष में मज़बूत होता भारत, अपनी संस्कृति पर गर्व करने वाला भारत, और पूरे विश्व में बढ़ते हुए मान सम्मान वाला भारत।
इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे श्री बाबूलाल मरांडी भी पीछे नहीं रहे उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने ने लिखा कि, अरविंद केजरीवाल जी की निकृष्टतम राजनीतिक चालबाज़ी से दिल्ली की जनता ऊब चुकी है। बाढ़ से बेहाल दिल्ली की दुर्दशा देखकर पूरी दुनिया हैरान हो रही है।
कर्जा लेकर घी पीने की कला में माहिर केजरीवाल के खोखले वायदों की पोल खुल गई।
DailyDose24×7