jharkhand-18 IPS का तबादला, रांची के एसएसपी बने चंदन कुमार सिन्हा, किशोर कौशल जमशेदपुर के एसएसपी बनाये गए,know more about it…

jharkhand

रांची : राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है। इनमें 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है। जबकि रांची के एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर का एसएसपी बनाया गया है। रांची के सिटी एसपी के पद पर राजकुमार मेहता की पोस्टिंग की गई है। जबकि मनीष टोप्पो को ग्रामीण एसपी बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की देर शाम जारी कर दी गई है।

जानें कौन कहां गए
प्रतिस्थापन के लिए प्रतीक्षारत माइकल राज एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंदन कुमार सिन्हा को रांची एसएसपी के पद पर स्थापित किया गया है।
रांची एसएसपी के पद पर पदस्थापित कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

एसडीपीओ सरायकेला के पद पर पदस्थापित हरविंदर सिंह को गुमला एसपी बनाया गया है।

रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित हारीश बिन जमां को लोहरदगा एसपी बनाया गया है।
एसडीपीओ मेदिनीनगर पलामू के पद पर पदस्थापित ऋषभ गर्ग को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।
एसडीपीओ चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित कपिल चैधरी को धनबाद ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
एएसपी अभियान लोहरदगा के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार पांडे को गढ़वा एसपी बनाया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस अनुदीप सिंह को कोडरमा एसपी बनाया गया है।
नवनियुक्त आईपीएस अनिमेष नैथानी को जामताड़ा एसपी बनाया गया है।
नवनियुक्त आईपीएस राजकुमार मेहता को रांची सिटी एसपी बनाया गया है।
नव नियुक्त आईपीएस मनीष टोप्पो को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है।
नवनियुक्त आईपीएस कैलाश करमाली को एसीबी एसपी बनाया गया है।

नवनियुक्त आईपीएस आरिफ एकराम को एसीबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
नवनियुक्त आईपीएस अजय कुमार को एसपी एसीबी रांची बनाया गया है।
नवनियुक्त आईपीएस शंभू सिंह को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है।

jharkhand

नवनियुक्त आईपीएस अजीत कुमार को धनबाद सिटी एसपी बनाया गया है।
नवनियुक्त आईपीएस पूज्य प्रकाश को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है।

Daily Dose News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *