jamshedpur-शाहरुख समेत दो अन्य गिरफ्तार। know more about the case
jamshedpur
DailyDose24×7

मानगो पुलिस ने चोरी हुए सामान को जब्त किया है।
मानगो पुलिस के अनुसार शनिवार को मो० करीम ने अपने घर के छत पर पड़े समान की चोरी होने की शिकायत की। पुलिस द्वारा धारा 380/454 भादवि के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम मे वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के दिशा निर्देश पर कांड मे संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व मे गठित छापामारी टीम द्वारा अभियुक्त समीर आलम एवं शाहरुख़ अंसारी को गिरफ्तार किया गया। तथा इनके निशानदेही से कांड मे चोरी किया गया समान अभियुक्त सुरज गुप्ता के दुकान से बरामद किया गया। तथा अभियुक्त सुरज गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकडा़ये सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है।
