jamshedpur-चन्द्रयान- 3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग पर सिख समाज की प्रतिक्रिया। know more about it

jamshedpur

Daily Dose News

भारत वर्ष का सिख देश के लिए हर वक़्त वफादार रहा है। चाहे देश पर कोई भी संकट आया हो, सिख समाज ने अपना योगदान बढ़ चढ़ कर दिया है। आज चन्द्रयान- 3 को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करवा कर भारत ने जो उपलब्धि प्राप्त की है। उससे जमशेदपुर की सिख संगत काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है। हमारे संवाददाता ने इस बारे मे शहर के कुछ सिखों से इस बारे मे बातचीत की उसके कुछ अंश यहाँ प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
इसरो द्वारा चन्द्रयान- 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाने के लिए इसरो के वैज्ञानिक और उनके सहयोगियों को बहुत बहुत बधाइयाँ। देश ऐसे ही तरक्की करता रहे। सभी देशवासियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।
गुरदीप सिंह सलुजा

चन्द्रयान- 3 ने सफलतापूर्वक साफ्ट लैंडिंग कर ली है। बधाई हो भारत ने चंद्रमा पर भी तिरंगा लहरा दिया।
गुरप्रीत सिंह पप्पू
लोहार लाईन, गोलमुरी

इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने चंद्रयान- 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा मैं भी इसका गवाह बना। इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
सतीश कुमार मुथरेजा
आदित्यपुर

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने मिशन भेजना चाहती हैं। लेकिन इसरो ने इसे करके दिखा दिया। हमारे ओर से सभी देशवासियों को और खासकर इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं।
गुरचरण सिंह, कल्पना वाले
साकची, जमशेदपुर

इसरो द्वारा चन्द्रयान- 3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करवा कर इसरो के वैज्ञानिकों ने ये साबित कर दिया है कि “इंडिया इज द बेस्ट” आज भारत वर्ष का बच्चा- बच्चा अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मेरी ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
हरदीप सिंह छनिया, गौरीशंकर रोड, जुगसलाई

इसरो की इस महान कार्य के लिए उन्हें बहुत बहुत बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं। उनके इसके कार्य को दुनिया सदैव याद रखेगी।
हरजीत सिंह गंभीर
गंभीर कार किंग, साकची

jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *