jamshedpur-गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव पर इस वर्ष होगा विशेष समागम,special event organized, learn more about it

jamshedpur

jamshedpur-नवीनीकृत वातानुकुलित साकची गुरुद्वारा संगत को किया जायेगा समर्पित

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने घोषणा की है कि साकची की सिख संगत को नवीनीकृत वातानुकुलित साकची गुरुद्वारा संगत की सेवा में समर्पित करेंगे और इस अवसर पर गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव पर विशेष समागम का आयोजन 15 और 16 सितम्बर को किया जायेगा।

इस घोषणा से पूर्व सरदार निशान सिंह ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सदस्यों और पदाधिकरियों के साथ बैठक कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। सरदार निशान सिंह ने तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए।

jamshedpur

प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है आगामी 15 और 16 सितम्बर को साकची गुरुद्वारा में गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाशोत्सव मनाया जायेगा जो की एक विशेष आयोजन होगा।
इस आयोजन के साथ ही साकची गुरुद्वारा का नवीनीकृत रूप संगत को समर्पित किया जायेगा। सुखविंदर सिंह निक्कू और जसबीर सिंह गाँधी ने बताया कि समागम में पंजाब के कीर्तनी जत्थे संगत को मधुर सबद-कीर्तन से निहाल करेंगे। जोगिन्दर सिंह जोगी और सतनाम सिंह घुम्मन ने बताया कि इस दौरान एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व सिख स्त्री सत्संग सभा और सुखमनी जत्था की बीबीयां करेंगी।
समागम के सफल आयोजन को लेकर ताज सिंह और सुरजीत सिंह छीते ने अपील की है कि जमशेदपुर की समस्त सिख संगत इस विशेष समागम के आयोजन का हिस्सा बने। बैठक में सरदार निशान सिंह ने अध्यक्षता की जबकि परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गांधी, सुरजीत सिंह छीते, जोगिंदर सिंह जोगी, सतिंदर सिंह रोमी, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, कृतजित सिंह रॉकी, मनोहर सिंह मित्ते, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह, अमरपाल सिंह सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी मनजीत कौर, बीबी चरण कौर, बीबी अमरीक कौर सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी जोगिंदर कौर, बीबी रणजीत कौर और बीबी राजबीर कौर उपस्थित रहीं।

DailyDose24×7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *