jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में साप्ताहिक कथा विचार कल।know more about it.

jamshedpur
विषय:गुरबाणी के अनुसार अपनी परख कैसे की जाए।

शहर की जानी मानी सिख कथाकार बीबी मनप्रीत कौर जी द्वारा विशेष कथा विचार।
शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा सीतारामडेरा में कल यानी शनिवार दिनांक 14/9/2024 को साप्ताहिक गुरमत विचार का कार्यक्रम शाम रहिरास साहिब जी के पाठ के उपरांत ठीक 7 बजे से 8 बजे तक होगा। जिसमें शहर की जानी मानी सिख प्रचारक बीबी मनप्रीत कौर जी अपने विचार संगत से सांझा करेंगी।
बताते चलें कि बीबी मनप्रीत कौर जी जोकि पिछले कई वर्षों से सिख प्रचारक के रूप में देश के अलावा विदेश में भी अपनी सेवा देते आ रहें हैं। इसके लिए जमशेदपुर की सिख संगत को बीबी मनप्रीत कौर जी पर मान है। जोकि देश विदेश में शहर का नाम रोशन कर रहीं हैं।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤਾਰ ਕੰਪਨੀ,ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,ਅਤੇ ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
बीबी मनप्रीत कौर जी ने बताया कि कल का गुरमत विचार बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसमें संगत को समझाने का प्रयास किया जाएगा कि गुरबाणी अनुसार अपने आप की परख कैसे कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने गुरबाणी की एक पंक्ति भी डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पर सांझा की जो निम्नलिखित है।
ਰਾਗ ਮਾਝ ਮਹਲਾ ੨
ਨਾਨਕ ਪਰਖੇ ਆਪ ਕਉ ਤਾ ਪਾਰਖੁ ਜਾਣੁ॥ ਰੋਗੁ ਦਾਰੂ ਦੋਵੈ ਬੁਝੈ ਤਾ ਵੈਦੁ ਸੁਜਾਣੁ॥ ਵਾਟ ਨ ਕਰਈ ਮਾਮਲਾ ਜਾਣੈ ਮਿਹਮਾਣੁ॥ ਮੂਲੁ ਜਾਣਿ ਗਲਾ ਕਰੇ ਹਾਣਿ ਲਾਏ ਹਾਣੁ॥ ਲਬਿ ਨ ਚਲਈ ਸਚਿ ਰਹੈ ਸੋ ਵਿਸਟੁ ਪਰਵਾਣੁ॥ ਸਰੁ ਸੰਧੇ ਆਗਾਸ ਕਉ ਕਿਉ ਪਹੁਚੈ ਬਾਣੁ॥ ਅਗੈ ਓਹੁ ਅਗੰਮੁ ਹੈ ਵਾਹੇਦੜੁ ਜਾਣੁ॥੨॥
सम्बंधित खबरें
ये समाचार आप गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर जी टिम्पी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तार कंपनी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिन प्लेट, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एशोसिएशन, सिख विजडम, मोशन ऐजूकेशन जमशेदपुर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने जमशेदपुर के सभी संगत से अपील करते हुए कहा कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर कार्यक्रम में जरूर पहुंचे और गुरबाणी से जुड़कर अपना जीवन सफल करें।


