jamshedpur-“सब सिक्खन को हुकुम है, गुरु मान्यो ग्रंथ”श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा में दो दिवसीय भव्य समागम।


Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- “सब सिक्खन को हुकुम है, गुरु मान्यो ग्रंथ” श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आगामी 12 एवं 13 सितम्बर दिन शनिवार और रविवार को भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा।
इस समागम में अमृतसर श्री दरबार साहिब से भाई करम जीत सिंह शाहपुर मारकंडे वाले,एवं पंजाब के पटियाला से विशेष आमंत्रण पर टाढी जत्था भाई अमरिंदर सिंह तलब वीर रस की कविता एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा से संगत को अवगत कराएंगे, इस दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम में कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह मन्नण, हजूरी रागी भाई रामप्रीत सिंह तथा अकाल गुरमत संगीत अकैडमी की शिक्षिका बीबी रविंदर कौर अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि आगामी 12 एवं 13 सितम्बर को गुरुद्वारा साहिब सोनारी में दो दिन अलौकिक किर्तन दरबार सजाया जाएगा। 12 सितम्बर को सुबह 9-30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के समाप्ति के उपरांत कथा एवं किर्तन का कार्यक्रम होगा।
जिसमें पंजाब से विशेष रागी एवं कविसर जत्थे पहुंच रहे हैं। प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने बताया कि इस पावन पर्व के अवसर पर दोनों दिन गुरु का अतूट लंगर वरताया जाएगा। और इस बार लंगर वरताने की जिम्मेदारी सोनारी के गुरु रामदास सेवा दल की महिला विंग को दी जाएगी। सरदार बलबीर सिंह एवं गुरु रामदास सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित इस निर्णय से गुरु रामदास सेवा दल की स्त्री विंग में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकारियों ने शहर की समूह साध संगत से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि इस पावन पर्व के उपलक्ष्य पर हो रहे दो दिनों की धार्मिक समागम में परिवार समेत दर्शन देकर कमेटी का उत्साहवर्धन करें।
ज्यादा जानकारी के लिए 7761058133 नंबर पर संपर्क करें।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories