jamshedpur-शहीदी नगर कीर्तन में हजारों सिख संगत ने भाग लिया.


jamshedpur
sikh media jamshedpur
गुरु महाराज के समक्ष अरदास कर तार कंपनी गुरुद्वारा से शहीदी नगर कीर्तन की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर l श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शहादत एवं चारों साहबजादे माता गुजरी एवं अन्य शहीदों की स्मृति में सुबह 9 बजे गुरु महाराज के समक्ष अरदास कर तार कंपनी गुरुद्वारा से शहीदी नगर कीर्तन की शुरुआत हुई.(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
जो नीलड़ी गोल चक्कर गोलमुरी गोल चक्कर हावड़ा ब्रिज साकची गुरुद्वारा के सामने से पुराना कोर्ट रोड से मानगो पुल पार कर उलीडीह थाना के सामने से होते हुए घाटशिला रोड होते हुए दिन के दोपहर 3 बजे मुसाबनी गुरुद्वारा मे पहुंच कर समाप्त हुआ. यहां पर गुरु के अटूट लंगर का भी प्रबंध किया गया था जिसमें हजारों सिख संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया शहीदी नगर कीर्तन की विशेषता या रही की गुरु महाराज की पालकी सवारी के पीछे 255 निजी वाहन एवं 11 बड़ी बसों में सिख संगत सफर कर रही थी जगह-जगह शहीदों की याद में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए थे.
नगर कीर्तन में हजारों सिख संगत की मौजूदगी देखकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक के पदाधिकारी के आज हौसले बुलंद थे समापन अवसर पर केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने अकाली दल धर्म प्रचार कमेटी सभी गुरुद्वारा,सभी सिख स्त्री सत्संग सभाएं सभी नौजवान सभाएं एवं समूह साथ संगत के प्रति आभार प्रकट किया कल्पना से अधिक सिख संगत की भीड़ देखकर केंद्रीय कमेटी का मनोबल जरूर बड़ा है.
वाइस चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने संगत के साथ-2 मुसाबनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अर्जुन सिंह वाइस चेयरमैन गुरबचन सिंह महासचिव धर्मेंद्र सिंह राजू एवं उनकी पूरी टीम साथ ही घाटशिला कमेटी के प्रधान हरभजन सिंह सीनियर उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह बिल्लू वाइस चेयरमैन गुरबचन सिंह महासचिव एडवोकेट बलबीर सिंह एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया समापन अवसर पर संचालन महासचिव अमरजीत सिंह धन्यवाद ज्ञापन महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला ने किया.
💥विशेष उपस्थिति 💥
नगर कीर्तन में विशेष रूप से भगवान सिंह शैलेंद्र सिंह के अलावा उपाध्यक्ष चंचल सिंह कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल प्रधान दलजीत सिंह प्रधान बलदेव सिंह प्रधान बलविंदर सिंह प्रधान बलबीर सिंह गुरदयाल सिंह प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान रणजीत सिंह माथारू प्रधान गुरप्रीत सिंह प्रधान दलबीर सिंह मस्ती जसवंत सिंह जसु सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू रणजीत सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर वाइस चेयरमैन कमलजीत कौर संरक्षक दलबीर कौर समाजसेवी कमलजीत कौर गिल महासचिव परमजीत कौर एवं सभी स्त्री सभा की यूनिट शामिल थी जो सफेद लिबास में नजर आई.