jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्योगपति स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की तीसरी पुण्यतिथि बिष्टुपुर गुरुद्वारा मे आज दोपहर 12:30 बजे.

SIKH MEDIA
जमशेदपुर l शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्योगपति स्व गुरदयाल सिंह भाटिया की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र दयाल बिल्डरस के चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह टीटू साहब सिंह परिवार द्वारा गुरुद्वारा साहिब बिष्टुपुर में दोपहर 12:30 बजे भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है.
जातव्य है कि स्व गुरदयाल सिंह जहां शहर के प्रमुख उद्योगपति है वही जमशेदपुर के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक स्तंभ थे.
सरदार गुरदयाल सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक स्टेशन रोड गुरुद्वारा, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा एवं जुगसलाई थाना शांति समिति के अध्यक्ष, सेंट्रल शांति समिति के सदस्य एवं कई अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदों पर समाज हित में बहुत ही अच्छे कार्य किया उनके द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों में 1984 के दंगों में सभी संप्रदाय के लोगों में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरन बनाने में उल्लेखनीय सहयोग रहा.
गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में जीआरडी इंग्लिश स्कूल की शुरुआती समय में इनका भरपूर सहयोग के चलते आज जीआरडी इंग्लिश स्कूल मैं सभी संप्रदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं समाज में कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में समाज की एकजुकता के लिए इनका उल्लेखनीय सहयोग रहा इनका अपना व्यक्तित्व ऐसा था.
किसी भी समस्या उत्पन्न विवाद को निपटाने के लिए अगर यह शामिल हो गए तो तय था कि इस समस्या का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा समय-समय पर समाज की हर गतिविधियों में, रामनवमी अखाड़ा ,मोहर्रम अखाड़ा मे बढ़-चढ़कर सहयोग रहता था जब बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया था उस समय जुगसलाई का वातावरण तनाव पूर्ण हो गया था परंतु स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के प्रयासों से सब कुछ शांतिपूर्वक तरीके से सौहार्द बनाए रखा.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।