jamshedpur-जमशेदपुर में सिखों के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, बीमार बुजुर्ग सिख की पिटाई। साक्ची थाना में शिकायत दर्ज।

Daily DOSE 24/7
Sikh Media
पवित्र गुटका साहब को पैरों से मार कर जमीन पर फेंक दिया,सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत.
जमशेदपुर- प्रशासन और कानून व्यवस्था को धता बताते हुए साक्ची गुरुद्वारा बस्ती में असहाय महिला एवं चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग के फ्लैट पर नाजायज ढंग से दिनदहाड़े कब्जा करने का मामला पुलिस को चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है, मामला 30 जून 2026 का बताया जा रहा है।
इस संबंध में आज दिनांक 4/ 7 / 26 को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने साकची थाना के थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव से मुलाकात की.
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि 30 /6/ 2026 को साकची गुरुद्वारा बस्ती में जसबीर कौर के फ्लैट में निर्मल झा एवं उसके साथ 20-25 की संख्या में आए लोगों ने जबरन प्रवेश किया, वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपियों ने ग्राइंडर मशीन से फ्लैट के ग्रिल काटकर फ्लैट मे कब्जा कर लिया तथा जसवीर कौर के साथ छेड़छाड़ अपहरण करने की कोशिश की एवं घर के समान को बाहर निकाल दिया,इसके साथ ही पवित्र गुटका साहब को पैरों से मार कर जमीन पर फेंक दिया जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.
इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह गिल ने जसवीर कौर द्वारा एफआईआर दर्ज कराते हुए मांग की है कि निर्मल झा एवं उसके साथ आए लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें फ्लैट से निकाल कर जसवीर सिंह कौर को पुनः उसके फ्लैट में प्रवेश दिलाया जाए तथा पवित्र गुटका साहिब का अपमान एवं बेअदबी करने वाले के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए,
भाजपा नेता मनजीत सिंह गिल ने कहा कि पवित्र गुटका साहिब का अपमान करने वालों को सिख समुदाय कभी माफ नहीं करेगा, उन्होंने कहा कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर मामला है, जिससे पूरे समुदाय में भारी रोष व्याप्त है इस अवसर पर तुईला डुगरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी, नामदा बस्ती के उप प्रधान गुरदीप सिंह टुईला दुगरी गुरुद्वारा के उप प्रधान जसवीर सिंह गिल जसवीर कौर अल्पसंख्यक सेवा सदन के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनजीत सिंह मंजू तथा अन्य काफी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने साक्ची थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।