jamshedpur-पंथ प्रसिद्ध सिख प्रचारक बाबा बंता सिंह दो दिवसीय जमशेदपुर दौरे पर।

jamshedpur
SIKH MEDIA
जमशेदपुर- सिख पंथ के मशहुर अंतर्राष्ट्रीय प्रचारक बाबा बंता सिंह अपने दो दिवसीय दौरे 9 एवं 10 फरवरी को जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में हो रहे शहीद बाबा दीपसिंह जी के शहीदी समागम में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
उक्त कार्यक्रम में उनके 4 दिवान सुनिश्चित किया गया है। जिसमें वह संगत को बाबा दीपसिंह जी के जीवन पर आधारित इतिहास से अवगत करायेंगे। एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में उनका टाइम सोमवार 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा रात 9 बजे से 10 बजे तक एवं मंगलवार 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तथा रात 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बाबा बंता सिंह के बारे में मुख्य बातें।
बाबा बंता सिंह मुंडा पिंड वाले एक प्रसिद्ध सिख धर्म प्रचारक और विद्वान हैं। जो गुरबाणी के माध्यम से शिक्षा एकता और गुरमत प्रचार के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी कथाओं में गुरुओं के मार्ग पर चलने पाखंड वाद से बचने और नयी पीढ़ी को सिखी से जोड़ने पर जोर देते हैं।
वह पंजाब के मुंडा पिंड के रहने वाले हैं। उनके बारे मे ऐसा माना जाता है कि वह अंस बंस बाबा बिधि चंद जी से जुड़े हुए हैं। वह सिखों को गुरबाणी और अमृतवेला से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बाबा बंता सिंह सिख धर्म में व्याप्त भ्रमों को दूर करने के लिए अग्रसर रुप से प्रचार करते हैं।
विशेष
यदि आप सिख मीडिया (Daily Dose 24×7) के काम से संतुष्ट हैं और चाहते हैं कि सिख मीडिया सिख समाज के लिए इससे भी बेहतर कार्य करे तो आप सिख मीडिया को नीचे दिए गए स्कैनर पर स्कैन करके सहयोग कर सकते हैं।
