jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी.

jamshedpur
SIKH MEDIA
चुनावी सरगर्मी तेज
जमशेदपुर. टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसके बाद चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है. विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नोवाल की टीम से चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अंतिम दिन आपसी सहमति के बाद परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह और कुंदन सिंह ने मन्नोवाल के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया है.
गुरदयाल सिंह मन्नोवाल समर्थकों ने बताया कि मौजूदा कमेटी अपने पक्ष में परिणाम को करने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है. संगत इस बार उन्हें बेहतर नतीजा दिखाएगी. चुनाव संयोजक पर आरोप लगाया कि वे सहयोगी की भूमिका में नहीं, बल्कि सुरजीत सिंह की तरफदारी में अनर्गल बातें कर रहे हैं.
इसी बीच वर्तमान प्रधान सुरजीत सिंह द्वारा गठित चुनाव समिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मन्नोवाल गुट ने सीजीपीसी के महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला को चुनाव संयोजक बनाए जाने का तीखा विरोध किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति पहले खुद उम्मीदवार था और सुरजीत सिंह के समर्थन में नामांकन वापस ले चुका है उसे संयोजक की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है इसके अलावा चुनाव समिति में कुलदीप सिंह, करमजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे और मंजीत सिंह खालसा को शामिल करने पर भी आपत्ति जताई गई है.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
विपक्षी खेमे का आरोप है कि चुनाव समिति में दोनों पक्षों के लोग होने चाहिए थे लेकिन सुरजीत सिंह ने केवल अपने करीबी लोगों को ही शामिल किया है जो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है विरोध जताने वालों में गुरदयाल सिंह मन्नोवाल, कुलवंत सिंह, कुंदन सिंह, हरदेव सिंह, हरजिंदर सिंह मतेवाल, सेवा सिंह, गुरदीप सिंह नैनकोट, कमलजीत सिंह, लखबीर सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तरसिक्का, दलविंदर सिंह और कुलदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.