jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव कल मनाया जाएगा।

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
जमशेदपुर- गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव कल यानी शनिवार दिनांक 12-9-2026 को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर कई प्रकार की मेडिकल सेवाएं एवं धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें मुख्य रूप से न्यूरो थेरेपी उपचार, फुल बाडी चेक अप, ब्लड डोनेशन कैंप ईत्यादि का आयोजन किया गया है। इसके अलावा गुरु घर में सिख नौजवान सभा की ओर से कथा किर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें पंथ प्रसिद्ध कथा वाचक भाई जगदेव सिंह जी तारागढ़ एसजीपीसी अमृतसर वाले तथा हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू संगत को मनोहर गुरबाणी किर्तन से निहाल करेंगे, यह कार्यक्रम सुबह शाम दोनों टाइम चलेगा, और दोनों टाइम गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
इस पावन पर्व के मौके पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख नौजवान एवं स्त्री सत्संग सभा द्वारा समूह साध संगत को अपील की है कि गुरुद्वारा साहिब में समयानुसार पहुंचे और मेडिकल सेवाओं एवं धार्मिक समागम का लाभ प्राप्त करें।
इस मौके पर गुरचरण सिंह पिंटू प्रणजीत सिंह पम्मा परमजीत सिंह पम्मा जितेंद्र सिंह शालू गुरचरण सिंह जुगनू गुरदीप सिंह निक्कू बंदर पाल सिंह हरमन सिंह हर्ष पाल सिंह
भूपेंद्र सिंह लेखराज गुरचरण सिंह बबलू जसकरण सिंह जशनदीप सिंह जसकरण सिंह रेखा राज कारणदीप सिंह अवतार सिंह तारीख दिलप्रीत सिंह निहाल सिंह हरदीप सिंह जसप्रीत सिंह मनिंदर सिंह मोनू भूपेंद्र सिंह विकी अमरदीप सिंह जगजीत सिंह अनमोल सिंह आदि मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories