Loading ...

jamshedpur-“पंज पियाले पंज पीर, छठम् पीर बैठा गुर भारी” टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

श्री अखंड पाठ साहिब के समाप्ति के उपरांत विशेष दिवान सजाया गया.

जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में सिखों के छठवें गुरु श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के समाप्ति के उपरांत विशेष दिवान सजाया गया, जिसमें स्थानीय स्त्री सत्संग सभा द्वारा किर्तन किया गया एवं हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह ने अपने मनोहर गुरबाणी शबद गायन करके संगत को निहाल किया।

अरदास एवं हुक्मनामा के उपरांत टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने संगत को श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के प्रकाशोत्सव की लख लख बधाइयाँ प्रदान की तथा गुरु इतिहास की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पिता श्री गुरु अर्जुन देव जी एवं माता गंगा जी के आनंद कारज के 30 साल बाद हुआ, लेकिन उन्होंने अकालपुरख पर विश्वास रखते हुए आम संगत को सब्र एवं संतोष रखने का संदेश दिया।

इस बीच उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में चल रहे विकास कार्यों के बारे में संगत को अवगत कराया। और संगत से निर्माणाधीन दिवान हाल एवं अन्य विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा के सदस्यों के अलावा तख्त श्री हरमंदिर जी पटना के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मिस्सी रोटी अचार लस्सी का अटूट लंगर वरताया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *