Loading ...

jamshedpur-जमशेदपुर जैसे शांत शहर को अब चापड़ नगर कहने लगे हैं लोग।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose News

जमशेदपुर पुलिस अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल- सरदार शैलेंद्र सिंह

जमशेदपुर l जमशेदपुर पुलिस अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल है और ट्रैफिक जांच के नाम पर लोगों को अत्यधिक तंग कर रही है,यह बातें वरिष्ठ समाजसेवी एवं कई संगठनों के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह ने करणी सेना हिमांशु सिंह के दाह संस्कार में शामिल पार्वती घाट में कही।

उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन से करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह एवं एक अन्य युवक को पुलिस के सामने खींचकर चापड़ से हमला करना और पुलिस का मूकदर्शक के रूप में देखते रहना यह घटना कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता है, उन्होंने हिमांशु सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी देने एवं दोषियों को पकड़ कर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

सरदार शैलेंद्र सिंह ने क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह एवं हिमांशु सिंह परिवार को हर प्रकार का सहयोग देने की घोषणा भी की l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *