jamshedpur-तख्त नांदेड़ साहिब के नये संशोधन एक्ट को अभी के लिए टाला गया। सिख कौम रहे संगठित- स. तारा सिंह,know more about it.

1 min read
Spread the love

jamshedpur

daily dose news

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड हजूर अबचलनगर साहिब से जुड़े संशोधन एक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार ने संशोधन एक्ट को विधानसभा में पेश करने का फैसला टाल दिया है। बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेधार ज्ञानी रघबीर सिंह और एस.जी.पी.सी. प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह ने भी इस संशोधन एक्ट को लेकर एतराज जताया था जिसके चलते एक्ट में संशोधन को लेकर नाराज संगत और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ 2 दिन पहले ही मोर्चा खोल दिया था। 

jamshedpur

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

इस संबंध में झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सह सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार तारा सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने संशोधन एक्ट को विधानसभा मे पेश करने से टाल दिया है।
उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि आज से लगभग एक वर्ष पूर्व भी तख्त श्री हजूर साहिब में महाराष्ट्र सरकार ने अपना प्रशासक नियुक्त करने की कोशिश की थी। किन्तु सिख जत्थे बंदियों के हस्तक्षेप से वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे।

ऐसे में सिख कौम को संगठित होकर रहने की जरूरत है। ताकि आने वाले समय में महाराष्ट्र सरकार यदि इस प्रकार के बदलाव लाना चाहे तो डटकर मुकाबला किया जा सके।

jamshedpur

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधक बोर्ड नांदेड़ ने अधिनियम में संशधोन किया। इस संशोधन के तहत मनोनीत सदस्यों की संख्या में वृद्धि कर दी गई और प्रबंधकी बोर्ड में एस.जी.पी.सी. के 4 सदस्यों की संख्या कम करके 2 कर दी गई। वहीं मौजूदा बोर्ड ने कुल सदस्यों की संख्या 17 होने का प्रस्ताव है जिनमें 12 सदस्य सरकार मनोनीत करने की जानकारी मिली थी। 

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *