Loading ...

jamshedpur-रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में शानदार नगर कीर्तन निकाला गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

नगर कीर्तन के पहले गुरुद्वारा में रखे गए अखंड पाठ की समाप्ति हुई.

सांसद विधुत महतो, विधायक सरजू राय पूर्व मंत्री बना गुप्ता विधायक पूर्णिमा साहू अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत तुला खान पूर्व विधायक कुणाल सारंगी समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले शिव शंकर सिंह समेत कई ने हाजिरी भरी.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर – 4 जनवरी संवाददाता: खालसा पंथ के संस्थापक दशम पातशाह साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359 में प्रकाश पर्व पर रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ,चेयरमैन  सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत  सिंह आदि के नेतृत्व में शानदार नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के पहले गुरुद्वारा में रखे गए अखंड पाठ की समाप्ति हुई उसके बाद कमेटी के प्रधान गुरप्रीत सिंह चेयरमैन हरविंदर सिंह मेंदी के द्वारा सांसद विद्युत वरण महतो विधायक सरजू राय विधायक पूर्णिमा दास अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष उल्ला खान केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह समेत कई को सरौपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन में मुख्य तौर पर सांसद विद्युत महतो विधायक पूर्णिमा साहू झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत तुलला खान, पूर्व मंत्री बना गुप्ता समाज सेवी अमरप्रीत सिंह काले समेत कई शामिल हुए.

सभी ने पालकी सब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष रूमला साहब एवं प्रसाद भेंट कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। फूलों से सुशोभित पालकी साहिब में पंथ की धरोहर गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित किया गया। पांच प्यारों में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शरबत के भले की अरदास की उसके बाद पालकी सब में रूमला साहब भेंट किया गया उसके बाद नगर कीर्तन अपने निर्धारित मार्ग रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा से टोला डूंगरी गुरुद्वारा गोलमुरी मस्जिद केबल कंपनी मैदान गोलमुरी तीन प्लेट गोल चक्कर से होते हुए आरडी  टाटा गोल चक्कर साकची गुरुद्वारा में शाम  पहुंच कर समाप्त हुआ नगर कीर्तन में शामिल धार्मिक स्कूलों के बच्चों विभिन्न स्कूलों के हाई मिडिल स्कूल सिख स्त्री सत्संग सभा सिख नौजवान सभा और विभिन्न नौजवानों के जत्था ने वह वह गुरु गोविंद सिंह आपे गुर चेला बोले सो निहाल सत,श्री अकाल  के शब्द कीर्तन के साथ जयकारा लगाते हुए रास्ते भर गुरु महाराज का गायन किया।

नगर कीर्तन का आगे घुड़सवार चल रहे थे जिन पर छोटे-छोटे बच्चे सवार थे जो परंपरागत पोशाक पहने हुए थे उनके पीछे विभिन्न गतका पार्टी चल रही थी जो विभिन्न तरह के कोटक का प्रदर्शन कर संगत को निहाल कर रहे थे बैंड बाजा के साथ गुरबाणी कीर्तन भी चल रहा था इनके पीछे हाई स्कूल मिडिल स्कूल और धार्मिक स्कूल के बच्चे चल रहे थे जो शब्द कीर्तन का गायन कर रहे थे प्रत्येक स्कूल अपने-अपने यूनिफॉर्म में चल रहे थे जिनके हाथों में विभिन्न तरह के स्लोगन थे और कई झांकियां में प्रदर्शन की जा रही थी इनके पीछे पालकी साहब चल रही थी जिन पर पंच प्यारे सरदार सुखदेव सिंह खालसा सरदार रविंद्र सिंह हरजीत सिंह भूपेंद्र सिंह जरनैल सिंह समेत हमेशा की तरह जमशेदपुर आकाली दल के सदस्य निशांन साहब के साथ चल रहे थे।

इनके पीछे सिख स्त्री सतस॓ग  सभा के विभिन्न जत्था  चल रहे थे। जिन का नियंत्रण प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन, बीबी कमलजीत कौर सुखवंत कौर परमजीत कौर आदि कर रहे थे पालकी साहब के आगे सिख जागृति मंच के सदस्य एवं महेंद्र सिंह जोगिंदर सिंह जोगी परिवार के लोग फूलों की वर्षा और सिख महिलाएं झाड़ू कर रहे थे। पालकी साहब के पीछे संगत कीर्तन भजन कर रही थी और नौजवानों का जत्था  चल रहा था जो शब्द गायन कर रहे थे। जिस मार्ग से भी होकर नगर कीर्तन गुजर वहां पर हजारों की संख्या में लोगों ने दर्शन किए और माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया जगह-जगह पर विभिन्न धार्मिक संस्थाओं समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न समुदाय के द्वारा शानदार स्वागत किया गया और चाय नाश्ता का उत्तम प्रबंध किया गया था.

7 जनवरी को साकची  में सेंटर दीवान होगा। 6 तारीख को सोनारी  गुरुद्वारा में अमृत संचार होगा। नगर कीर्तन में अवल आये जत्था  को 7 तारीख को सीजीपीसी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शाम में अपने-अपने घरों में दीपमाला की गई साकची पहुंचने पर कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के अगुवाई में शानदार स्वागत किया गया दीपमाला की गई और आतिशबाजी कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया विभिन्न गुरुद्वारा में लंगर की व्यवस्था भी की गई थी जिस मार्ग से होकर गुजर 22 फुट के गेट  बनाए गए केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने जिला प्रशासन एवं अन्य सहयोगी यो के प्रति आभार प्रकट किया.


Education-सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम अकैडमी के प्रबंधन एवं शिक्षकों की बैठक संपन्न.


jamshedpur-बलवीर कौर के समर्थन में सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ भव्य जनसंपर्क अभियान.


jamshedpur-पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए नये नियम।


jamshedpur-शहीदी समागम में उत्कृष्ट सेवा करने वाले संस्थान को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *