Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में चल रहे गुरमत समर कैंप🎒📚🎓में शिक्षा दे रहे शिक्षकों की लिस्ट आई सामने।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सभी शिक्षक समर कैंप में भाग लेने वाले सभी ग्रुप के बच्चों युवाओं एवं बुजुर्गों को अलग अलग विषयों पर शिक्षा देने में माहिर हैं।

जमशेदपुर– सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान से विगत 27मई से चल रहे गुरमत समर कैंप में शिक्षकों की नयी टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में मुख्य रूप से सतवंत कौर आदित्यपुर वाले, भाई रामप्रीत सिंह जी हेडग्रंथी सोनारी गुरुद्वारा, जसमीन कौर, मनप्रीत कौर, सतवंत कौर रामदास भट्टा, मंजीत कौर सडाना, सुखवंत सिंह, रविंदर कौर, सरबजीत कौर कदमा, हर्ष जोत कौर नागी, कुलवंत कौर डी रोड, जसबीर कौर टुईलाडुंगरी को शामिल किया गया है।

उक्त सभी शिक्षक समर कैंप में भाग लेने वाले सभी ग्रुप के बच्चों युवाओं एवं बुजुर्गों को अलग अलग विषयों पर शिक्षा देने में माहिर हैं। सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उक्त सभी अनुभवी शिक्षकों का चयन करने का तात्पर्य समर कैंप में भाग लेने वाले सभी लोगों को गुरमत की सही शिक्षा मिले और वह कौम की सेवा करें।

बताते चलें कि गुरमत समर कैंप में सिख मर्यादा, सिख इतिहास, गुरमुखी पंजाबी भाषा की सिखलाई, आदि की शिक्षा के साथ साथ अध्यात्मिक उन्नति की शिक्षा दी जा रही है। जिसमें बच्चों से गुरु मर्यादा में रहकर रहिरास साहिब के पाठ करने से लेकर अरदास एवं हुक्मनामा पढ़ना भी सिखाया जा रहा है।

इस कैंप में हिस्सा ले रहे छोटे छोटे बच्चों के अभिभावकों का गुरुद्वारा प्रबंधक के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने बच्चों को गुरमत कैंप में भेजकर गुरमत की शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस बीच सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरदयाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कैंप का भव्य समापन समारोह 31मई को सुबह 11 बजे से आरम्भ होगा। जिसमें मुख्य अतिथियों में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, डाक्टर हरप्रीत सिंह, अकाली दल के भाई रविंदर सिंह, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

गुरमत समर कैंप के दौरान 30मई को अपराह्न 3:30 बजे से 4:15 बजे तक साक्ची गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह मन्नण द्वारा कथा विचार के माध्यम से गुरु मर्यादा की जानकारी दी जाएगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 



jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में चल रहे गुरमत समर कैंप🎒📚🎓में शिक्षा दे रहे शिक्षकों की लिस्ट आई सामने।



jamshedpur-सोनारी के अनख राज सिंह ने आंध्रप्रदेश में मचाया धमाल, पॉवर लिफ्टिंग में जीते तीन मेडल, सीजीपीसी ने किया सम्मानित



Jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में 5 दिवसीय गुरमत समर कैंप का आयोजन।



Good News-सफीगंज मोहल्ला में 28 मई को शाम से पानी मिलना शुरू हो जाएगा — सरदार शैलेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *