Loading ...

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में सजा किर्तन दरबार।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक़ पुराने साल की बिदाई एवं नये साल के आगमन की खुशी में टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में किर्तन दरबार सजाया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक़ पुराने साल की बिदाई एवं नये साल 1 जनवरी 2026 के आगमन की खुशी में टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में किर्तन दरबार सजाया गया।और सरबत के भले की अरदास की गयी। इस कार्यक्रम में टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुरी के अलावा समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में संगत मौजूद थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह ने अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में रात 10 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग सभा की बिबीयों द्वारा गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया गया। उसके उपरांत टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी एवं हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह जी ने रात 11 बजे से लेकर दिवान की समाप्ति तक अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन से समां बांधकर संगत को निहाल किया।

इस संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए कमेटी के कैशियर सरदार मंजीत सिंह खालसा ने मीडिया को बताया कि नये साल से संबंधित उक्त प्रोग्राम में सैकड़ों की संख्या में संगत ने हाजरी भरकर गुरु महाराज जी से आने वाले नये साल में सुख शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। सरदार मंजीत सिंह खालसा ने बताया कि रात के वक्त जैसे ही नये साल का आगमन हुआ संगत द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर फुलों की वर्षा की गयी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संगत के सेवा के लिए कॉफी पकोड़े एवं जलेबी का लंगर लगाया गया था।
इस मौके पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशी पुरी ने उपस्थित संगत का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

💥विशेष उपस्थिति 💥

Surjeet Singh president
Balwant Singh senior vice president
Kashmir singh, gurcharan singh billa secretary
Prakash singh auditor
Surinder Singh chindey. Senior vice President
MANJIT Kaur g secretary stri satsang sabha
Kulwant Singh pahalwan advisor
Charanjit kaur cashier stri satsang sabha
Gyani khushipur. Advisor
MANJIT Singh Khalsa. Cashier
Dalbir Singh pannu Parvinder Singh soni
Joginder Singh caler advisor


jamshedpur-पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए नये नियम।


jamshedpur-शहीदी समागम में उत्कृष्ट सेवा करने वाले संस्थान को सम्मानित किया गया।


jamshedpur/puri-आरती साहिब गुरुद्वारा जगन्नाथ पुरी में सालाना दो दिवसीय गुरमत समागम 4 एवं 5 अप्रैल को।


JAMSHEDPUR-बलबीर कौर की पदयात्रा सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं टीम रही साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *