Loading ...

jamshedpur-गुरु रामदास सेवा दल ने बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा में जोड़ाघर निर्माण कार्य आरंभ किया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने नारियल फोड़ने के उपरांत अपने कर कमलों द्वारा कार्य आरंभ किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- सोनारी स्थित सिख संस्था गुरु रामदास सेवा दल द्वारा बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा साहिब में जोड़ाघर निर्माण कार्य हेतु आज नींव रखी। इस अवसर पर गुरु रामदास सेवा दल के प्रधान सरदार मंजीत सिंह एवं सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह अपने सहयोगियों के साथ आज बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। और अरदास करके कार्य आरंभ किया गया। इस मौके पर सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने नारियल फोड़ने के उपरांत अपने कर कमलों द्वारा कार्य आरंभ किया।

गुरु रामदास सेवा दल के प्रधान सरदार मंजीत सिंह ने साक्षात्कार के दौरान मीडिया को बताया कि बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा साहिब में जोड़ाघर निर्माण करने के लिए गुरु रामदास सेवा दल के चेयरमैन सरदार गुरदयाल सिंह जी ने कमेटी को आश्वासन दिया था। आज इसका शुभारंभ किया गया है। उन्होंने अपनी संस्था गुरु रामदास सेवा दल के बारे में बताया कि उनकी संस्था पिछले 8-9 सालों से सेवा कार्य में अग्रसर है। उनकी संस्था द्वारा पिछड़े वर्ग के दबे कुचले लोगों के लिए दवाईयां जरुरतमंदों के बच्चों की स्कूल फीस गरीब लड़कियों के शादी के लिए मदद करती आ रही है। जोड़ाघर निर्माण कार्य की सेवा पहली बार मिली है। इस काम को भी अपने स्तर पर समूह संगत की मदद से जल्द ही पूरा किया जाएगा।

मीडिया से बात करते हुए सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने कहा जोड़ाघर निर्माण में सोनारी गुरुद्वारा कमेटी द्वारा भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र मे सिख संगत की संख्या कम है। इसलिए हम सबको मिलकर यह काम करना है। उन्होंने सभी संगत से भी सहयोग करने की अपील की।

बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध देख रहे बलकार सिंह ने कहा कि जोड़ाघर बनाने के लिए गुरु रामदास सेवा दल द्वारा दिलासा दिया गया था। जिसकी शुरुआत आज हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने गुरु रामदास सेवा दल के समस्त सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, गुरु रामदास सेवा दल के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह चेयरमैन सरदार गुरदयाल सिंह, सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर, सेक्रेटरी बीबी परमजीत कौर बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा साहिब स्त्री सत्संग सभा के प्रधान बीबी जोगिंदर कौर, सेक्रेटरी बीबी मंजीत कौर समेत उनके सभी सहयोगी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।


jamshedpur-गुरु रामदास सेवा दल ने बागबेड़ा कालोनी गुरुद्वारा में जोड़ाघर निर्माण कार्य आरंभ किया।


jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा टुईलाडुंगरी टीम बी द्वारा संगत को गुरबाणी से जोड़ने हेतु अनोखी पहल की गई।


Education-सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम अकैडमी के प्रबंधन एवं शिक्षकों की बैठक संपन्न.


jamshedpur-बलवीर कौर के समर्थन में सैकड़ों दोपहिया वाहनों के साथ भव्य जनसंपर्क अभियान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *