Loading ...

jamshedpur-21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

 सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले की गुरुवाणी रसधारा में संगत होगी निहाल

सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले और भाई गुरविंदर सिंह गाफिल दिल्ली वाले सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज और तमाम दूसरे अमर शहीदों की पावन शहीदी को समर्पित कीर्तन दरबार में अपने मधुर स्वर में गुरुवाणी रसधारा से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब साकची में आगामी रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक समागम का समय शाम 7 बजे से 10 बजे तक रखा गया है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भव्य कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की संभावना है।
समागम की शुरुआत शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक श्री रहरास साहिब का पाठ होगा। इसके पश्चात विभिन्न प्रख्यात रागी जत्थों द्वारा गुरुबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेषतौर पर जमशेदपुर पहुंच रही सुविख्यात रागी बीबी जसप्रीत कौर (पटियाला वाले), हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची भाई नारायण सिंह तथा भाई गुरविंदर सिंह जी ‘गाफिल’ (दिल्ली वाले) द्वारा गुरुबाणी कीर्तन का गायन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरुवाणी के अमृतमय शब्दों का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत को समागम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा है कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और संगत को नियमित रूप से गुरुद्वारा साहिब में आकर गुरुबाणी से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमिटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संगत के बैठने, लंगर तथा अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के महासचिव परमजीत सिंह काले ने कहा कि समागम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने संगत से समय पर पहुंचकर गुरुबाणी की रसधार का आनंद लेने तथा गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम सम्बन्धी एक पोस्टर भी जारी किया गया जिसमे मुख्यरूप से प्रधान सरदार निशान सिंह, ट्रस्टी रबिन्दर सिंह, अजायब सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंदर सिंह राजा, बलदेव सिंह बब्बू, हन्नी सिंह, तरसेम सिंह और सतबीर सिंह गोल्डू उपस्थित थे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *