jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में संगत की सामूहिक एकत्रता।

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य संगत में परस्पर समन्वय स्थापित करना-सतबीर सिंह
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर: शहर के टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में लोहड़ी पर्व के मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से संगत को आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से एक सामूहिक एकत्रता का आयोजन किया गया. जिसकी संगत द्वारा सराहना की जा रही है।
इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि यह कार्यक्रम स्त्री सत्संग सभा की ओर से आयोजित किया गया है। इस संबंध में स्थानीय स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों ने उन्हें संपर्क किया और कार्यक्रम की जानकारी दी। स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य संगत में परस्पर समन्वय स्थापित करना और आपसी प्रेम और सद्भावना बढ़ाना। और खासकर सिख समुदाय के नई पीढ़ी को लोहड़ी पर्व की महत्वता की जानकारी देने का है। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने घर से तरह तरह के व्यंजन बनाकर लायीं।और संगत में वितरित किया।
वहीं स्त्री सत्संग सभा की जनरल सेक्रेटरी बीबी बलविंदर कौर ने लोहड़ी पर्व के इतिहास से संगत को अवगत कराया। और कहा कि लोहड़ी पर्व आपसी भाईचारा बढाने का प्रतीक है। इस मौके पर नौजवान सभा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने संगत को लोहड़ी पर्व एवं माघ महीने के संग्राद की बधाई दी।