jamshedpur-बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिवस पर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम आयोजित।

jamshedpur
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर: टुईलाडुंगरी स्थित कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में बाबा जीवन सिंह जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया।
इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत पंजाब से आये कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह मन्नण ने संगत को बाबा जीवन सिंह के इतिहास से अवगत कराया। उसके उपरांत सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी के जत्थे द्वारा गुरबाणी किर्तन गायन करके संगत को निहाल किया गया।
इस बीच टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि आज का आयोजन शहीद बाबा जीवन सिंह के शहादत को मुख्य रखकर किया गया है। चूंकि यह कार्यक्रम बाबा जीवन सिंह जी के शहीदी दिवस पर आधारित है इसलिए इस मौके पर कोई सम्मान या सिरोपा न देते हुए शान्तिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण बात पर जोर देते हुए कहा कि गुरु घर में संगत को निमाणा बनकर आना चाहिए। किसी के लिए भी कोई द्वेष की भावना से परे रहकर गुरु मर्यादा का ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सिनीयर मीत प्रधान सरदार चंचल सिंह एवं गुरुद्वारा चेयरमैन सरदार बबलू सिंह का अभिवादन करते हुए उनका धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
इस अवसर पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा जीवन सिंह सिख पंथ के एक महान योद्धा थे। हमें उनके द्वारा बताए गए शिक्षा पर चलना चाहिए। सरदार भगवान् सिंह ने संगत को बताया कि बाबा जीवन सिंह जी की शहीदी चमकौर की गढ़ी में हुई। उन्हें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने रंगरेटे गुरु के बेटे का खिताब दिया था। आज हमें बाबा जीवन सिंह के बताए गये मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन सफल बनाने की जरूरत है।