Loading ...

jamshedpur-सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेरमो के प्रधान गुरमीत सिंह जमशेदपुर में सम्मानित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, बेरमो के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह निजी कार्य से जमशेदपुर पहुंचे। उनके आगमन पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं संरक्षक सरदार गुरदेव सिंह राजा ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने सिख समाज की एकजुटता, सेवा और सामाजिक सरोकारों को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। उपस्थित लोगों ने सरदार गुरमीत सिंह के समाज के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में भाजपा नेता रॉकी सिंह, नरेंद्र सिंह, नीनदी एसपी, काले महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, साबी, अमृतपाल सिंह मोनू सहित सिख समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *