JAMSHEDPUR-टूईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

SIKH MEDIA
इस पावन पर्व के मौके पर श्रद्धालु सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने हेतु हाजरी भर रहे थे।
जमशेदपुर- गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा टूईलाडुंगरी में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
इस पावन पर्व के मौके पर श्रद्धालु सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने हेतु हाजरी भर रहे थे। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा द्वारा किर्तन करने के उपरांत भाई जसपाल सिंह खालसा ने अपने मनोहर गुरबाणी शबद गायन किया।
प्रधान सतबीर सिंह ने आए हुए सभी गणमान्य लोगो एवं समूह संगत को गुरु हरगोविंद साहिब के प्रकाश पर्व की लाख लाख बधाई दी और साथ ही भविष्य में शुरू होने वाली योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि लंगर हॉल के ऊपर की अधूरी इमारत को सिविल कार्य पूरा करना और गुरु घर की आय के स्रोत बड़ाना, गुरुद्वारा परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाना , धार्मिक कार्यो के साथ साथ सामाजिक कार्यो को गति देने के लिए स्किल ट्रेनिंग के लिए निःशुल्क कंप्यूटर क्लासेस टाटा स्टील के सहयोग से शुरू करना और साथ ही सिलाई मशीन की सिखलाई भी शुरू करना ।
इसके साथ ही प्रत्येक बुधवार को निःशुल्क डॉक्टर्स के परामर्श , जांच और दवाइयो का वितरण करना ।
महासचिव जसवंत सिंह ने गुरु घर में किए गए विकास के कार्यो की जानकारी दी । अंत में सभी का धन्यवाद भी किया ।
विशेष उपस्थिति
गणमान्य व्यक्ति ररंगरेटा विकास मंच,बीबी कमलजीत कौर – चेयरमैन सेंट्रल इस्त्री सभा,नमदा बस्ती इस्त्री सभा की मेंबर्स एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति.
प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सतबीर सिंह , महासचिव जसवंत सिंह , धर्म प्रचारक जसवंत सिंह लाड्डी, चेयरमैन हरभजन सिंह , मीत प्रधान सरबजीत सिंह , संरक्षक भगत सिंह , सलाहकार हरभजन सिंह , गुरबक्स सिंह , जसवंत सिंह भोमा , रविंदर सिंह राजू , सतपाल सिंह , तेजपाल सिंह , सुखजिंदरपाल सिंह , जसप्रीत सिंह , मुख़्तार सिंह , बरयाम सिंह , विक्की , राजू एवं अन्य
साथ ही इस्त्री सभा के समूह मेंबर्स मौजूद रहे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।