Loading ...

jamshedpur-बैसाखी पर्व मनाने के लिए सोनारी गुरुद्वारा सजधज के तैयार।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व के मद्देनजर शहर के समस्त गुरुद्वारा मे तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बैसाखी पर्व को मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। और गुरुद्वारा साहिब को फुलों से सजाया गया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि कल सुबह और शाम दोनों समय धार्मिक समागम मनाया जाएगा। जिसके तहत सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग के उपरांत किर्तन दरबार एवं कथा विचार होगा। जिसकी समापन दोपहर 1-30 बजे तक होगा। उसके बाद गुरु का अतूट लंगर वरताया जाएगा।

उसी प्रकार से शाम को रहिरास साहिब के पावन पाठ के उपरांत कविसरी जत्था भाई लखविंदर सिंह दर्दी इंटरनेशनल कविसरी जत्था अमृतसर वाले अपने मनोहर गुरबाणी शबद किर्तन से संगत को निहाल करेंगे। शाम के प्रोग्राम का समापन 9 बजे तक होगा। उसके बाद अरदास के उपरांत गुरु का अतूट लंगर वरताया जाएगा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जमशेदपुर के समूह संगत को हाजरी भरने की अपील की है।



JAMSHEDPUR-जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा नये कार्यकारिणी की घोषणा।



jamshedpur-बैसाखी पर्व मनाने के लिए सोनारी गुरुद्वारा सजधज के तैयार।



jamshedpur-टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में 14 अप्रैल को खालसा सृजना दिवस पर विशेष कार्यक्रम।



jamshedpur-कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में होगा केपीएल, लगेगा सिख खिलाड़ियों का जमावड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *